नोएडा (संवाद)। जिले में नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। थाना फेज-1 पुलिस की टीम ने मंगलवार को सेक्टर-8 स्थित एक खाली प्लॉट से 21 वर्षीय एक तस्कर को 1 किलो 220 ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम नितीश कुमार समस्तीपुर, बिहार का निवासी बताया और वर्तमान में जेजे कॉलोनी, सेक्टर-10, नोएडा में रह रहा था। आरोपी दिल्ली से गांजा लाकर छोटी-छोटी पुड़ियों में बेचता था। थाना प्रभारी धर्मेंद्र शुक्ला ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।