फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: उत्कृष्ट कार्य करने वाले 26 पुलिसकर्मी पदोन्नत

Wed, 15 Oct 2025 12:15 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। उत्कृष्ट कार्य को देखते हुए अंबाला रेंज के 26 पुलिस कर्मचारियों को पदोन्नति मिली है। यह जानकारी देते हुए एसपी कमलदीप गोयल ने बताया कि इनका कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण एवं जनसंपर्क सुदृढ़ करने में अत्यंत सराहनीय रहा है।
उन्होंने कहा कि यह पदोन्नति प्रत्येक अधिकारी के समर्पण, परिश्रम और अनुशासन का प्रतीक है। यह उपलब्धि अन्य पुलिसकर्मियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगी। वहीं ऑनरेरी इंस्पेक्टर के रूप में एसआई चरणजीत, एसआई कृष्ण कुमार, एसआई नरसिंह दास, ईएएसआई एवं एएसआई सतीश कुमार व ईएसआई संतोख सिंह को पदोन्नति मिली है। इसी तरह एएसआई से ईएसआई के रूप में एएसआई विनीश कुमार को पदोन्नति मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी प्रकार हेड कांस्टेबल से एएसआई के रूप में एचसी रामदिया, एचसी रिंकू, एचसी करमचंद, एचसी सन्नी, एचसी रंधीर, एचसी राज कुमार, एचसी लखविंदर सिंह, एचसी दिनेश कुमार, एचसी राम मेहर, एचसी परवीन कुमार, एचसी सुखविंदर, एचसी सुनील दत्त, एचसी अनिल कुमार, एचसी विकास कुमार, एचसी हरीश कुमार, एचसी राकेश कुमार, एचसी सतीश व एचसी गुरमीत सिंह को पदोन्नति हुई है। वहीं ईएचसी से ईएएसआई के रूप में ईएचसी संजीव कुमार, ईएचसी दिनेश कुमार व ईएचसी श्याम सिंह को पदोन्नति मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें