फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: शहीद कैप्टन शशिकांत शर्मा की स्मृति में 25वां क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू

Sun, 05 Oct 2025 07:39 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो है
विज्ञापन

सेक्टर 21ए स्थित नोएडा क्रिकेट स्टेडियम में विधायक और नोएडा सीईओ ने किया शुभारंभ, उद्घाटन समारोह में रही देशभक्ति की गूंज
संवाद न्यूज एजेंसी

नोएडा। शहीद कैप्टन शशिकांत शर्मा की स्मृति में आयोजित 25वां कैप्टन शशिकांत शर्मा मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का रविवार को सेक्टर 21ए स्थित नोएडा क्रिकेट स्टेडियम में भव्य शुभारंभ हुआ। यह आयोजन डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन गौतमबुद्ध नगर के तत्वावधान में मानव सेवा समिति, एनपीडीए, एनईए, नोएडा स्पोर्ट्स ट्रस्ट और बीएस फाउंडेशन के सहयोग से किया जा रहा है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता नोएडा विधायक पंकज सिंह ने की जबकि मुख्य अतिथि नोएडा प्राधिकरण के सीईओ डॉ. लोकेश एम रहे। समारोह में देशभक्ति से सराबोर माहौल देखने को मिला। उद्घाटन अवसर पर स्कूली बच्चों की नृत्य प्रतियोगिता ने सभी का मन मोह लिया।
विज्ञापन

इस दौरान जज डॉ. हिमानी ने बीजीएस विजनाथम स्कूल को प्रथम, मयूर स्कूल को द्वितीय और एलन हाउस पब्लिक स्कूल को तृतीय स्थान दिया। इसके अलावा समाज में उत्कृष्ट कार्य कर रहीं नौ महिलाओं को ‘नारी सम्मान’ से नवाजा गया। इनमें शिखा चतुर्वेदी, नीना सागर, डॉ. अलंकृता मानवी, मीनाक्षी त्यागी, बिमलेश शर्मा, ऋतु सिन्हा, संजना कनोत्रा, रेखा शर्मा और नम्रता नारायण शामिल थीं।

इस मौके पर मुख्य अतिथि डॉ. लोकेश एम ने शहीद कैप्टन शशिकांत शर्मा को श्रद्धांजलि देते हुए युवाओं से देशसेवा और ईमानदारी का आह्वान किया। वहीं, विधायक पंकज सिंह ने कहा कि आज के युवाओं में नया भारत बनाने की शक्ति और संकल्प है। समारोह में बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

मॉलिक्यूल्स इंडिया ने दर्ज की जीत
नोएडा (संवाद)। 25वीं कैप्टन शशिकांत मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता का पहला मैच मॉलिक्यूल्स इंडिया और एस.एस. नालंदा के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए मॉलिक्यूल्स इंडिया ने एसएस नालंदा को 20 ओवर में आठ विकेट पर 142 रन पर रोका। लक्ष्य का पीछा करते हुए मॉलिक्यूल्स इंडिया ने 18 ओवर में 144 रन बनाकर मैच आठ विकेट से जीत लिया। दिग्विजय रावत ने नाबाद 61 रन बनाए और शिव वीबी ने 41 रन जोड़े। कार्तिक बचहस को मैन ऑफ द मैच तथा दिग्विजय रावत को विशेष प्रदर्शन पुरस्कार मिला।
विज्ञापन

आयोजक यूके भारद्वाज ने बताया कि सोमवार को टूर्नामेंट में दो मुकाबले खेले जाएंगे। पहला मैच सुबह 8:30 बजे एस्टर स्कूल और खुर्राट इलेवन के बीच तथा दूसरा मैच दोपहर 12:30 बजे पायनियर क्रिकेट क्लब और एनआरएफ इलेवन के बीच होगा। इन मैचों में मैन ऑफ द मैच पुरस्कार और टॉस की प्रक्रिया सांसद प्रतिनिधि संजय बाली द्वारा की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें