फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: गुरमत कैंप में 250 बच्चों ने सीखी सेवा और संस्कृति

विज्ञापन
विज्ञापन
कैंप के समापन पर बच्चों ने संभाली गुरुद्वारे में सेवा की जिम्मेदारी, नेत्र जांच शिविर का किया संचालन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। सेक्टर-18 स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में आयोजित गुरमत समर कैंप का शनिवार को समापन हो गया। कैंप में 250 से अधिक बच्चों ने भाग लिया। उन्हें पंजाबी भाषा, गुरबाणी कीर्तन, हारमोनियम, तबला, तंती साज, दस्तार बांधना और गतका सहित विभिन्न विधाओं का प्रशिक्षण दिया गया। कैंप के आखिरी दिन बच्चों ने प्रशिक्षण का प्रदर्शन किया।

समापन दिवस की शुरुआत शाम साढ़े पांच बजे गुरमत कीर्तन से हुई। इसके बाद छह बजे सो दर रहरास साहिब का पाठ किया गया। शाम सात बजे दोबारा कीर्तन हुआ और रात साढ़े नौ बजे बच्चों ने एक घंटे तक गतका का प्रदर्शन किया। कैंप के अंतिम दिन गुरुद्वारे में हाईटेक मशीनों से निशुल्क नेत्र जांच शिविर भी लगाया गया। इस शिविर के संचालन और सेवा की जिम्मेदारी बच्चों ने स्वयं संभाली।
विज्ञापन

उन्होंने लोगों का पंजीकरण कराया। जांच प्रक्रिया में सहयोग किया। आगंतुकों का मार्गदर्शन किया। बड़ी संख्या में शहरवासी शिविर में पहुंचे और आंखों की जांच कराई। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा के मुख्य ग्रंथी अमरजीत सिंह ने बताया कि कैंप में करीब 15 प्रशिक्षकों ने बच्चों को प्रशिक्षण दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे शिविर बच्चों को अपनी संस्कृति, भाषा और परंपराओं से जोड़ने के साथ-साथ अनुशासन, सेवा, सम्मान और सहयोग जैसे जीवन मूल्यों की शिक्षा भी देते हैं। आधुनिक जीवनशैली के बीच इस तरह के प्रयास नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने का प्रभावी माध्यम बन रहे हैं।
विज्ञापन


गुरुद्वारे में सेवा दे रहीं रविंदर कौर ने बताया कि बच्चों के सर्वांगीण विकास और अच्छे संस्कारों के उद्देश्य से यह कैंप आयोजित किया गया। उन्होंने बताया कि 25 वर्ष से अधिक आयु के लोगों के लिए भी एक माह का विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाया गया। इसमें प्रतिभागियों को एक ऐतिहासिक धार्मिक स्थल का भ्रमण कराया गया और आने-जाने के लिए निशुल्क बस सेवा उपलब्ध कराई गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें