फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 करोड़ चोरी का मामला : सराफ को 14 लाख में पड़ी चोरी की थाली

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा (संजय शिशौदिया)। डेल्टा-1 स्थित सिल्वर सिटी के बंद फ्लैट में हुई 25 करोड़ की चोरी का मामला एक सराफ को जिंदगी भर याद रहेगा। फ्लैट से मिली सोने की एक थाली एक बदमाश ने इस सराफ को बेची तो उसने इसका भाव 34 हजार रुपये प्रति दस ग्राम के हिसाब से लगाया। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने सराफ को दबोचा तो उसे 50 हजार रुपये तौले के हिसाब से पैसा लौटाना पड़ा यानी सराफ को चोरी की थाली 84 हजार रुपये तौले के भाव पड़ी।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, चोरी के दौरान बदमाशों कुछ जेवर व एक सोने की थाली भी मिली थी। बंटवारे के बाद थाली एक युवक के हिस्से में आई तो उसने सराफ को बेचने का फैसला किया। नोएडा में जानकार एक सराफ के पास जाकर बदमाश ने उसे बताया कि थाली उसकी पुश्तैनी है और उसे पैसों की सख्त जरूरत है। इस पर सराफ ने 34 हजार रुपये तौले के हिसाब से वह थाली खरीद ली।
अब चोरी के आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े तो उन्होंने बता दिया कि सोने की एक थाली सराफ को बेची है। इस पर पुलिस सराफ को भी उठा लाई। आरोपी को पुलिस हिरासत में देखते ही सराफ की सिट्टी पिट्टी गुम हो गई। पुलिस ने जब उसे बताया कि थाली चोरी की थी तो सराफ पुलिस अधिकारियों के सामने ही गिड़गिड़ाने लगा। उसने कान पकड़कर वादा किया कि वह कभी इस तरह से सामान नहीं खरीदेगा। पुलिस ने उससे थाली वापस मांगी तो उसने बताया कि सितंबर 2020 में आरोपी युवक ने उसे थाली बेची थी। वह तो कभी का उसे गलवाकर बेच चुका है। इस पर अधिकारियों ने उसे थाली की कीमत लौटने की शर्त पर ही छोड़ने की बात कही। मरता क्या न करता सराफ ने पुलिस को 50 हजार रुपये तौले के हिसाब से थाली की कीमत अदा की। सराफ का कहना था कि उसे चोरी थाली 14 लाख रुपये में पड़ी है। अब जिंदगी में कभी किसी व्यक्ति से सोना नहीं खरीदूंगा, चाहे वह कितना ही जानकार क्यों न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें