फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑपरेशन रॉबर्स हंट में डकैती, लूट हत्या के 25 बदमाश गिरफ्तार-

विज्ञापन
विज्ञापन
ऑपरेशन रॉबर्स हंट चलाकर 25 बदमाशों को किया गिरफ्तार
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने दो दिनों तक राबर्स हंट अभियान चलाकर डकैती, लूट, हत्या के प्रयास में मामले में फरार चल रहे 25 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनमें महागुन बिल्डर कार्यालय में हुई 35 लाख की डकैती में शामिल चार इनामी बदमाशों को दबोचा है। साथ ही जारचा में हुई 65 लाख की लूट मामले में दो आरोपी, नोएडा सेक्टर-39 थाना क्षेत्र में हुई 3.5 लाख रुपये लूट की वारदात के आरोपी समेत थाना सेक्टर-24 कह चित्रा गैस एजेंसी में नकदी लूट के आरोपियों की गिरफ्तारी भी शामिल हैं। बुधवार को एसएसपी वैभव कृष्ण ने सूरजपुर स्थित कार्यालय में एक प्रेसवार्ता कर यह जानकारी दी।
एसएसपी ने बताया कि क्षेत्र में झपटमारी व लूट की वारदात पर अंकुश लगाने के लिए ऑपरेशन रॉबर्स हंट अभियान चलाया गया था। इसके तहत अधिकतर उन बदमाशों की गिरफ्तारी हुई है जो कि लूट या हत्या के मुकदमों में फरार चल रहे थे। उन्होंने बताया कि महागुन बिल्डर के कार्यालय में हुई 35 लाख की डकैती के मामले में 25-25 हजार के चार इनामी बदमाश मोहम्मद इरफान निवासी मुजफ्फरनगर, नवरतन उर्फ मामा निवासी बुलंदशहर, द्रोपदी और जगदीश निवासी हरियाणा को गिरफ्तार किया है। महिला ने बदमाशों को प्रश्रय दिया था। टीम को एसएसपी की तरफ से 25 हजार का इनाम दिया गया है। बदमाशों के कब्जे से 3.25 लाख रुपये, दो तमंचे, अपाचे मोटरसाइकिल बरामद हुई है।
विज्ञापन

साढ़े तीन लाख की लूट में शामिल बदमाश पकड़ा
सेक्टर-39 थाना पुलिस ने 16 सितंबर 2018 को हुई 3.5 लाख की लूट में शामिल बदमाश इटावा निवासी शिवम को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से एक तमंचा बरामद किया गया है। इसके अलावा गिरोह बनाकर लूट करने के मामले में 28 फरवरी 2018 से फरार चल रहे बंटू को सेक्टर-39 थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वहीं फेज तीन पुलिस ने वैगनआर कार लूट में शामिल फरार बदमाश धर्मेंद्र उर्फ धन्नू निवासी एटा को गिरफ्तार किया है। उसके साथियों संग मिलकर 9 मई को कार लूटी थी। उसके कब्जे से लूटी गई कार और मोबाइल बरामद किया गया है।
हत्या के मामले में फरार तीन आरोपियों को दबोचा
नोएडा के एक्सप्रेसवे थाना पुलिस ने अमित की हत्या में शामिल तीन आरोपी दीपक, विक्की व राजकुमार को गिरफ्तार किया है। आपसी विवाद में तीनों ने अमित की हत्या कर दी थी और मोबाइल लूट लिया था। लूट का मोबाइल पुलिस ने बरामद कर लिया है। इसके अलावा नोएडा के सेक्टर-20 थाना पुलिस ने 25 हजार के इनामी मोअज्जिम व मोबाइल लूट के मामले में फरार चल रहे दो बदमाश रूपेश व विशाल निवासी अशोक नगर दिल्ली को गिरफ्तार किया है। दोनों के कब्जे से लूट के छह मोबाइल बरामद किए गए है।
गैस एजेंसी की नकदी लूटने वाला बदमाश गिरफ्तार
नोएडा की सेक्टर-24 थाना पुलिस ने चित्रा गैस एजेंसी के 6.5 लाख रुपये लूट के मामले में फरार बदमाश प्रमोद को गिरफ्तार किया है। बदमाश पर 25 हजार का इनाम घोषित था। उसके कब्जे से एक तमंचा व दो मोबाइल मिले हैं।
विज्ञापन

बिसरख व सूरजपुर में लुटेरे पकड़े गए
सूरजपुर पुलिस ने लूटपाट करने वाले आकाश निवासी दादरी व नीटू निवासी तिलपता को गिरफ्तार किया है। कासना पुलिस ने कैब लूट के मामले में शैलेंद्र निवासी जारचा और बिसरख पुलिस ने डकैती के मामले में दीपांशु निवासी सूरजपुर, लूट के मुकदमें में फरार जीतू निवासी गाजियाबाद व पुनीत को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, बादलपुर पुलिस ने गैंगस्टर के मामले में अरविंद निवासी दिल्ली को गिरफ्तार किया है। दादरी पुलिस ने लूट के आरोपी ट्रोनिका सिटी गाजियाबाद निवासी प्रिंस को गिरफ्तार किया है। दनकौर पुलिस ने लूट में शामिल मैकेनिक नन्हें को पकड़ा है। इस अभियान में जारचा में हुई 65 लाख की लूट में शामिल दो बदमाश इरफान व रईस निवासी बुलंदशहर की गिरफ्तारी भी शामिल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें