वाराणसी। खाद्य विभाग के प्रशिक्षण अभियान के तहत शुक्रवार को 229 स्ट्रीट फूड वेंडर्स को साफ-सफाई व खानपान परोसने के तौर-तरीके आदि का प्रशिक्षण दिया गया। भारतीय खाद्य संरक्षा एवं मानक प्राधिकरण नई दिल्ली के कार्यपालक निदेशक यूएस ध्यानी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में काशी को दुनिया में पर्यटन का मुख्य केंद्र बनाने के लिए गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने पर जोर दिया गया। खाद्य सुरक्षा के मानकों और स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। प्रशिक्षण का शुभारंभ यूएस ध्यानी, भारतीय खाद्य संरक्षा एवं मानक प्राधिकरण नई दिल्ली के संयुक्त निदेशक अंकलेश्वर मिश्रा, नगर आयुक्त अक्षत वर्मा ने किया। आवास एवं शहरीय विकास मंत्रालय की संयुक्त सचिव ईशा कालिया पीएम स्वनिधि योजना के बारे में बताया। धन्यवाद ज्ञापन मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अमित ने किया। इस मौके पर वित्त मंत्रालय उप सचिव गरिमा कपूर, आवास एवं शहरीय विकास मंत्रालय के उप सचिव पराग गावरी, निधि वाजपेयी आदि रहे। संवाद
सारनाथ संग्रालय के पास ठेला व्यावसाइयों से मिली मंत्रालय की टीम
सारनाथ। शहरी मंत्रालय की पांच सदस्यीय टीम ने पर्यटन स्थल सारनाथ संग्रहालय के पास ठेला व्यवसायियों को स्वनिधि से मिलने वाले लाभ व व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान पीएम स्वनिधि ऋण में आने वाली समस्याओं एंव उनके रोजगार के बारे में जानकारी ली। पीएम कार्यालय शहरी मंत्रालय की सयुक्त सचिव ईशा कालिया के नेतृत्व में टीम ने सग्रहालय पहुंच कर ठेला व्यवसायी राजेश, रामचन्द्र, सूरज, विष्णु, गोविंद, ओमप्रकाश, मनोज आदि से मिले और उनके स्वनिधि योजना के तहत मिलने वाले लोन में आ रही परेशानियों व लोन के बाद इनके रोजगार के माध्यम से आर्थिक सुधार के बारे में जाना। उनको डिजिटल माध्यम से लेनदेन का सुझाव दिया।स्वनिधि लोन में आ रही समस्या को दूर करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिया। वहीं, हैंडीक्राफ्ट दुकानदार राजेश ने इस योजना में लोन की राशि 50 हजार से बढ़ाकर एक लाख करने की मांग की। उन्होंने जल्द ही इस राशि को बढ़ाने का आश्वासन दिया। टीम ने इस योजना का धरातल पर क्या लाभ मिल रहा है इसकी जांच की। इस दौरान अपर नगर आयुक्त संगम लाल, एसडीएम राजस्व अनिल यादव आदि रहे। संवाद