फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव के लिए कल बंद रहेंगे 22 स्कूल

विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। जिले में बृहस्पतिवार को त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव को लेकर 22 सरकारी स्कूलों को बंद रखने के आदेश दिए हैं। इन विद्यालयों में मतदान स्थल बनाए जाने के चलते विद्यालय बंद रखने को कहा है।
विज्ञापन


सीईओ गोविंद जायसवाल ने बताया कि बृहस्पतिवार को सदस्य ग्राम पंचायत के उपचुनाव होने हैं। उन्होंने कहा कि उपचुनाव के चलते ओखलकांडा ब्लॉक में राजकीय प्राथमिक विद्यालय टकुरा, राप्रावि टांडा, राप्रावि ल्वाड़, चकडोबा, रामनगर ब्लॉक में प्रापा सावल्दे, गौतमनगर, उदयपुरी चोपड़ा, वीरपुरतारा, टेडा, मोहान, ढिकुली, भवानीपुर, भीमताल ब्लॉक में प्रापा बेल, रामगढ़ ब्लॉक में प्रापा काकड़ीघाट, कोटाबाग ब्लॉक में प्रापा मायारापुर, धमोला, प्रतापपुर, हल्द्वानी ब्लॉक में पंचायत घर देवतल्ला, राप्रावि बेरीपड़ाव, हरिपुर फुटकुंआ, कमावि कठघरिया और राजकीय प्राथमिक विद्यालय गुसाईपुर को मतदान स्थल बनाया गया है। लिहाजा बृहस्पतिवार को इन विद्यालयों में अवकाश रहेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें