नूंह। जिले में मंगलवार को कोरोना के 22 नए मरीज मिले, जबकि 10 संक्रमित स्वस्थ होकर घर लौट गए। इससे पूर्व सोमवार को एक साथ 26 संक्रमित मिले थे । अब मेडिकल कॉलेज में 4 व जिला नागरिक अस्पताल मांडीखेड़ा में कोरोना के 2 व अन्य अस्पतालों में भी 2 मरीज उपचाराधीन है। 22 संक्रमितों में से शहीद हसन खां मेडिकल कॉलेज 6, नूंह, फिरोजपुर झिरका 3-3 व तावडू, घासेड़ा, भादस, बिछौर, खानपुर घाटी, बावला, तिरवाड़ा, ठेकडी, कंकर खेड़ी व जौरासी में एक एक संक्रमित मिले। अब जिले में कुल 115 सक्रिय मरीज है। इनमें से 115 संक्रमितों को स्वास्थ्य विभाग द्वारा होम आइसोलेशन में किया गया है।
अब तक 5286 संक्रमित आए है। इनमें से 5047 लोग स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 124 लोगों की मौत हुई है। हर दिन जिले में कोरोना के औसतन करीब 500 लोगों के सैंपल लिए जा रहे हैं। अब भी 5048 लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है। सिविल सर्जन डॉ. सुरेंद्र यादव व जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. बसंत दूबे ने बताया कि जिले में कोरोना का पॉजिटिव रेट 4.43 प्रतिशत है जबकि रिकवरी रेट 95.47 प्रतिशत है। उन्होंने कहा कि कोरोना की रफ्तार धीरे धीरे जिले में बढ़ रही है ऐसे में लोगों को हर हाल में सावधानी बरतनी होगी। उन्होंने बताया कि जिले में बढ़ते कोरोना से निपटने के लिए जिला प्रशासन के साथ लोगों को सहयोग करना चाहिए।
3170 लोगों ने लगवाई वैक्सीन
मंगलवार को जिले में कुल 3170 लोगों का टीकाकरण किया गया। इनमें पहली 824, 1959 को दूसरी, 15 बुजुर्ग व 15 से 18 वर्ष के 382 किशोरों का टीकाकरण किया गया। अब तक जिले में पहली डोज 716491, 285580 दूसरी, 15 से 18 को 23984 व इसके अलावा अभी तक कुल 631 लोगों को बूस्टर डोज लगी है। कुल 10 लाख 2645 का टीकाकरण किया गया है।
सभी जल्द कराएं टीकाकरण
उपायुक्त शक्ति सिंह ने कहा कि जिले में टीकाकरण को रफ्तार देने के लिए लोग आगे आए। कोरोना से बचने के लिए टीकाकरण ही एकमात्र उपाय है। हर हाल में सभी लोग अपना टीकाकरण अवश्य कराएं। जिले के सभी लोग मिलकर ही कोरोना का मात दे सकते हैं। इसलिए सभी जल्द अपना टीकाकरण कराएं।