फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

22 फरवरी को वन विभाग के कर्मचारी जंतर-मंतर पर करेंगे प्रदर्शन

विज्ञापन
कर्मचारियों को संबोधित करते प्रदेश अध्यक्ष कमल यादव - फोटो : Mewat
विज्ञापन
नूंह। वन विभाग यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष कमल यादव और जिला प्रधान फतेमोहम्मद ने बताया कि वन विभाग के कर्मचारी अपनी मांगों के संबंध में 22 फरवरी को दिल्ली के जंतर-मंतर पर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने बताया कि ‘प्रकृति रक्षा-अपनी रक्षा’ अभियान के तहत जिले के सैकड़ों कर्मचारी प्रदर्शन में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि समान काम-समान वेतन, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना, समय पर वेतन देना, वनों को बचाने के लिए सरकार द्वारा सख्त कदम उठाए जाएं और वन विभाग में रिक्त पदों को भरने की मांग के संबंध में प्रदर्शन किया जाएगा। कई बार मांग करने के बाद भी सरकार उनकी मांगों को पूरा नहीं कर रही है। सरकार द्वारा उनको आश्वासन ही दिया जा रहा है। सरकार की नीतियों के कारण कर्मचारियों में रोष है। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा हर वर्ग के कर्मचारियों की मांगों को अनसुना किया जा रहा है। इसे वह अब सहन करने वाले नहीं हैं। उन्होंने बताया कि नूंह ही नहीं बल्कि देश के कोने-कोने से कर्मचारी इस प्रदर्शन में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें