पिनगवां। पुलिस ने गांव शाहचौखा के जंगलों से 22 गोवंशों को एक कंटेनर से बरामद किया है। आरोपी पुलिस को देखकर फरार हो गए। पुलिस ने तस्करों के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने कंटेनर को कब्जे में ले लिया है और सभी गोवंशों को गोशाला में भेज दिया है।
पुलिस ने बताया कि सूचना मिली थी कि शाहचौखा गांव के पास एक कंटेनर खेतों में खड़ा है। इसमें गोवंश भी भरे हुए हैं। इसके बाद पुलिस ने दबिश देकर 22 गोवंशों को मुक्त कराया। लेकिन, सभी आरोपी फरार हो गए। आरोपियों की पहचान जुन्ना, सद्दाम, उमर निवासी उटावड़ जिला पलवल और ईद्दी, इकबाल निवासी शाहचौखा के रूप में हुई। पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। कंटेनर को भी अपने कब्जे में ले लिया है।