विश्व भारती स्कूल ने खेल दिवस मनाया
नोएडा। विश्व भारती पब्लिक स्कूल ने अपना वार्षिक खेल दिवस और पुरस्कार वितरण समारोह शनिवार को सीडब्ल्यूजी स्पोर्ट्स कांप्लेक्स (फुटबॉल ग्राउंड) अक्षरधाम (दिल्ली) में मनाया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा, पूर्व भारतीय क्रिकेटर मदन लाल, द्रोणाचार्य पुरस्कार प्राप्त एथलीट डॉ. सत्यपाल सिंह व जगदीश कालीरमन (डीएसपी मथुरा) शामिल हुए।
विद्यालय के हेड ब्वॉय आयुष राजदान और हेड गर्ल प्रज्ञा श्रीवास्तव ने सत्यम शिवम विश्व व सुंदरम सदन का नेतृत्व कर मार्च पास्ट किया। अभिव्यक्ति मिश्रा को एसएन गंजु पुरस्कार और स्निग्धा बसु को एसके शाह पुरस्कार के तहत नकद राशि, प्रमाणपत्र व ट्रॉफी दी गई। इस अवसर पर बोर्ड परीक्षा में 98.2 प्रतिशत अंक लाने वाले छात्र विभु अग्रवाल को भी पुरस्कृत किया गया। ब्यूरो