फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग छात्रा के अपहरण की कोशिश में दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नाबालिग छात्रा के अपहरण की कोशिश में दो गिरफ्तार
विज्ञापन

सोहना। थाना सोहना पुलिस ने गांव लाखुवास के पास नाबालिग छात्रा के अपहरण की कोशिश के मामले में दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। शनिवार को अदालत में पेश कर दोनों बदमाशों को भोंडसी जेल भेज दिया। दोनों बदमाश छात्रा के पड़ोस में ही रहते हैं, जिनकी पहचान हरिनगर निवासी देवेंद्र व राजेंद्र के रूप में हुई हैं।
विज्ञापन

बता दें कि शुक्रवार को सातवीं की छात्रा को उसकी मां ने दूध लाने के लिए दुकान पर भेजा था। वहां पर पहले से मौजूद कार सवार दो बदमाशों ने छात्रा का अपहरण कर गाड़ी में डाल लिया और फरार हो गए। रास्ते में गांव खारोदा के पास राहगीर की नजर छात्रा पर पड़ गई, जिससे राहगीर ने शोर मचा दिया, तो ग्रामीण एकत्रित हो गए। ग्रामीणों ने छात्रा को बदमाशों के चंगुल से छुड़ा लिया और पुलिस को सूचना दे दी। इसके बाद मौके पर पुलिस ने पहुंचकर बदमाशों को पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें