फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

28 दिनों तक चकमा देने के बाद मृतका का चचेरा भाई गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
28 दिनों के चकमे के बाद मृतका का चचेरा भाई गिरफ्तार
विज्ञापन

पटौदी/गुरुग्राम। पटौदी के गांव बृजपुरा में एक ही परिवार के चार सदस्यों की हत्या मामले में 28 दिनों तक पुलिस की पकड़ से बचता आ रहा आरोपी आखिरकार हत्थे चढ़ गया। आरोपी सुरेश मृतका पिंकी का चचेरा भाई है। उसे धारूहेड़ा से गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने प्रारंभिक जांच में पिंकी के पति मनीष की हत्या करने की वारदात को अंजाम देना कबूला है। हालांकि हत्या की वजह का अभी खुलासा नहीं हो पाया है। आरोपी को अदालत में पेश कर चार दिन की रिमांड पर लिया गया है।
29 अगस्त की रात को पुलिस को सूचना मिली थी कि बृजपुरा में एक घर में तीन लोगों के शव पड़े हैं। पुलिस मौके पर पहुंची तो वृद्घा फूलवती(62) और उनके बेटे मनीष (28) के शव को लहूलुहान पाया जबकि मनीष की पत्नी पिंकी (24) का शव फंदे से लटका हुआ था। वहीं उनकी एक वर्षीय बेटी चारू घायल अवस्था में थी। जिसने बाद में अस्पताल में दम तोड़ दिया था।
विज्ञापन

एसआईटी कर रही है जांच
मामले की जांच के लिए पुलिस उपायुक्त मानेसर राजेश कुमार के नेतृत्व में विशेष जांच टीम (एसआईटी) गठित की गई थी। पुलिस व परिजनों को पिंकी के चचेरे भाई सुरेश पर शक था। वह पोस्टमार्टम हाउस तक पहुंचा भी था, लेकिन पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था। मंगलवार को एसआईटी सदस्य एसीपी वीर सिंह, अपराध शाखा प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार को सूचना मिली कि सुरेश धारूहेड़ा आ रहा है। इस पर टीम ने उसे मौके पर पहुंचकर काबू किया।
विज्ञापन

मनीष की हत्या कबूली, फूलवती व बच्ची की नहीं
डीसीपी मानेसर राजेश कुमार ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में सुरेश ने बताया कि पिंकी व मनीष का आपस में झगड़ा होता था जिसकी वजह से पिंकी परेशान थी। पिंकी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। जिसकी सूचना मिलने पर वह मौके पर पहुंचा था। इस दौरान उसका मनीष से झगड़ा हो गया था जिसमें उसने मनीष की हत्या कर दी। उसका कहना है कि फूलवती और बच्ची की हत्या उसने नहीं की है। आरोपी ने मनीष की हत्या को कबूल लिया है, लेकिन अन्य की मौत के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है। क्राइम सीन को रीक्रिएट किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें