फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिटी बस में आज से ड जटल टकट लेकर करें सफर

विज्ञापन
विज्ञापन
सिटी बस में डिजिटल टिकट से करें सफर
विज्ञापन

गुरुग्राम। साइबर सिटी में शुरू हुई गुरुग्राम मेट्रोपोलिटन सिटी बस लिमिटेड (जीएमसीबीएल) की सिटी बस सेवा में यात्रियों के लिए बृहस्पतिवार से डिजिटल टिकट सेवा की शुरुआत हो रही है। मेट्रो कार्ड के तर्ज पर इस सिटी बस सेवा कार्ड के लिए 50 रुपये रिचार्ज शुल्क देकर खरीदना होगा। इस 50 रुपये से सफर कर सकेंगे। इसमें न्यूनतम 30 रुपये और अधिकतम 1500 रुपये का रिचार्ज कराया जा सकता है। केवाईसी आधारित इस कार्ड से यात्रा करने पर तत्काल भुगतान की सूचना मैसेज के जरिये दिए गए मोबाइल नंबर पर यात्रियों को मिलेगा। डिजिटल टिकट सेवा के तहत यात्रा पर दो रुपये की छूट मिलेगी।
शहर में पांच प्रमुख स्थानों पर कियोस्क सेंटर बनाए गए है, जहां पर यात्रियों को मुफ्त में पैसेंजर स्मार्ट कार्ड मिलेंगे। जीएमसीबीएल अधिकारियों के मुताबिक डिजिटल टिकट सेवा शुरू होने के बाद टिकट जांच के लिए भी टीमों का गठन किया जा रहा है। पहले चरण में 6 स्थानों पर कियोस्क सेंटर बनाए गए है जिन्हें दूसरे चरण में आठ कर दिए जाएंगे। जीएमडीए के अधिकारियों के मुताबिक भविष्य में यह कार्ड ऑनलाइन आवेदन करके बनवाया जा सकेगा।
विज्ञापन

---
पांच जगहों से मिलेंगे कार्ड-
-अतुल कटारिया चौक
-इफ्को चौक
-हुडा सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन
-सुभाष चौक
-हीरो होंडा चौक
---
सार्वजनिक परिवहन क्षेत्र में पहला प्रयोग
-जीएमसीबीएल की ओर से डिजिटल टिकट सेवा के लिए पहली बार ओपन लूप कार्ड (डेबिट कार्ड) की शुरुआत की जा रही है, जिसमें यात्री टिकट के अलावा डेबिट कार्ड की तरह भी देशभर में कहीं भी उपयोग कर सकेंगे। सार्वजनिक परिवहन क्षेत्र में जीएमसीबीएल की ओर से देश में यह पहली बार प्रयोग किया जा रहा है।
विज्ञापन

-----
जीएमसीबीएल की ओर से यात्रियों के लिए डिजिटल टिकट सेवा शुरू कर दी जाएगी। यात्रियों को पैसेंजर स्मार्ट कार्ड कियोस्क सेंटर से केवाईसी नियम पूरे करने के साथ मुफ्त में दिया जाएगा। ये स्मार्ट कार्ड ओपन लूप होंगे।
-वी उमाशंकर, सीईओ, जीएमडीए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें