फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेटलैंड

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो साभार आनंद आर्या
विज्ञापन


किसानों के दोस्त सारस का आसरा बना धनौरी वेटलैंड
राजकीय पक्षी ने दिए 14 अंडे, चार अंडों से 8 बच्चे निकले, शेष का इंतजार
आशुतोष दुबे
नोएडा। धनौरी वेटलैंड में राजकीय पक्षी सारस क्रेन की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। पर्यावरणविद में खुशी का माहौल है। लेकिन वेटलैंड के गिरते स्तर केी चिंता उन्हें सता रही है। क्रेन एक ऐसी प्रजाति का सारस है, जिसकी यूपी में कुल संख्या महज 8 हजार के आसपास है। धनौरी में फिलहाल इनकी संख्या 175 के करीब है। सारस ने यहां 14 अंडे दिए हैं। 4 अंडों से 8 बच्चों ने इसी सप्ताह जन्म लिया है। बाकी बचे अंडों से अगले 2-3 दिन में बच्चे जन्म लेंगे। सारस को किसानों का दोस्त माना जाता है। दरअसल, यह पक्षी जलीय पौधों, कीट व कृषि को हानि पहुंचाने वाले छोटे जीवों को खत्म कर देते हैं।
विज्ञापन

बर्ड वॉचर आनंद आर्या ने बताया कि सारस ने 2016 में 11 व 2017 में 7 बच्चों को जन्म दिया था। पहली बार यहां 14 अंडे मिले हैं। ये बड़ी खुशी की बात है। आंकड़ों के अनुसार दिसंबर 2015 में सारस की संख्या 123 थी। जो साल 2014 से 15 अधिक थी। संख्या पता लगाने के लिए दिसंबर 2015 में गणना की गई थी। इसके बाद से कोई गणना नहीं हुई। बढ़ते प्रदूषण और कम होते वन क्षेत्र की वजह से सारस विलुप्त हो गए थे। इन्हें प्रदेश के राज्य पक्षी का दर्जा मिला है। 2010 में यूपी में 11,905 सारस थे। 2012 में इनकी संख्या 11,275 रह गई। वर्तमान में यह संख्या 8 हजार के आसपास है। ये सारस खेतों की तुलना में वेटलैंड या फिर झाड़ियों में नजर आते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें