फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाम बना शहर के जी का जंजाल

विज्ञापन
विज्ञापन
हेडिंग: जाम के कारण 10 मिनट के रास्ते में लगे 2 घंटे
विज्ञापन

सबहेड: खराब सड़कें व बंद सिग्नलाें के कारण बारिश बन रही लोगों के लिए आफत
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। शहर की सड़कों पर जाम की समस्या जी का जंजाल बन गई है। जरा सी बारिश शहर लोगों के लिए आफत बन रही है। चौराहों के खराब सिग्नलों के बीच ट्रैफिक पुलिस और मार्शलों की गैर-मौजूदगी ने समस्या को और ज्यादा बढ़ा दिया है। बुधवार को सुबह से लेकर शाम तक सड़कें जाम से बेहाल रहीं। कहीं-कहीं पर 10 मिनट का रास्ता तय करने में डेढ़ से दो घंटे तक लग गए।
सुबह करीब 10 बजे हुई तेज बारिश का असर एक बार फिर सड़कों पर दिखाई दिया। बारिश से दिल्ली को नोएडा से जोड़ने वाले सभी एंट्री प्वाइंटों पर भयंकर जाम लग गया। एक तरफ चिल्ला रेगुलेटर से नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे को जोड़ने वाले लिंक रोड पर कई किलोमीटर लंबे जाम से लोगों के पसीने छूट गए। वहीं, कालिंदी कुंज से नोएडा को जोड़ने वाले रास्ते पूरी तरह ब्लॉक हो गए। सेक्टर-37 से ओखला बैराज होते हुए दिल्ली के जसोला तक वाहनों की लंबी कतारें दोपहर तक लगी रहीं। दिल्ली के दल्लूपुरा से झुंडुपरा होकर सेक्टर-11 को जोड़ने वाला मार्ग, न्यू अशोक नगर से नोएडा के सेक्टर-6 को जोड़ने वाला मार्ग दोपहर 12 बजे तक जाम से बेहाल रहा। जाम का असर एनएच-24 पर भी दिखाई दिया। एनएच-24 से एनआईबी और मॉडल टाउन के रास्ते नोएडा में प्रवेश करने वालों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। नोएडा एक्सटेंशन के किसान चौक पर सुबह 9 बजे से वाहनों की रफ्तार थमनी शुरू हुई और दोपहर तक वाहन रेंगते रहे। शाम को एक बार फिर इस रूट पर जाम लग गया। शाम को भी कई स्थानों पर यही हाल देखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------
न पुलिस न मार्शल तो कैसे बने बात
नोएडा प्राधिकरण की लापरवाही से सड़कों की दुर्दशा तो जाम की बड़ी वजह बन ही गई है, लेकिन ट्रैफिक पुलिस का गैर-जिम्मेदाराना रवैया भी इस समस्या को बढ़ा रहा है। जाम की सूचना व्हाट्स ऐप ग्रुप और कंट्रोल रूम तक पहुंचने के बाद भी प्रभावित चौराहों पर न तो पुलिसकर्मी दिखाई देते हैं और न ही यातायात व्यवस्था को सुधारने के नाम पर करोड़ों रुपये खर्च कर रखे गए ट्रैफिक मार्शल का कोई फायदा नहीं मिल रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें