फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न मैं संत, न कथावाचक, मैं तो गधा हूं: आसाराम

विज्ञापन
विज्ञापन
न मैं संत, न कथावाचक, मैं तो गधा हूं : आसाराम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जयपुर। नाबालिग से दुष्कर्म मामले में जोधपुर की जेल में बंद आसाराम एक बार फिर मीडिया के सवालों पर झल्ला गए। दरअसल आसाराम से मीडियाकर्मियों द्वारा एक सवाल पूछा गया था, जिस पर उन्होंने ये चौंका देने वाला जवाब दिया। मीडियाकर्मियों ने अखाड़ा परिषद द्वारा उन्हें फर्जी बाबाओं की लिस्ट में शामिल करने पर प्रतिक्रिया पूछी थी। इस पर आसाराम ने अपने आप को गधा करार दे दिया।
विज्ञापन

आसाराम नियमित सुनवाई के लिए बृहस्पतिवार को जोधपुर अदालत परिसर में थे। अदालत में घुसने से पहले ही मीडिया के सवालों के जवाब में उन्होंने कहा कि ‘न मैं संत हूं और न ही कथावाचक, मैं तो गधा हूं’। आसाराम से जब दोबारा पत्रकारों ने पूछा कि आप अपने आप को ‘गधा’ क्यों कह रहे हैं, तो इस पर आसाराम बिना कुछ बोले गुस्से में तिलमिलाते हुए चले गए। आसाराम के वकीलों ने अखाड़ा परिषद द्वारा जारी की गई फर्जी बाबाओं की लिस्ट में आसाराम व उसके बेटे नारायण साईं का नाम भी शामिल करने से खासा नाराजगी जताई है और इसके विरोध स्वरूप उन्होंने परिषद के लोगों काफी अपशब्द भी कहे हैं। गौरतलब है कि आसाराम बीते चार वर्षों से जोधपुर की जेल में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें