फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 21 नए मामले सामने आए, 393 पहुंचा संक्रमितों का आंकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
नूंह। जिले में बृहस्पतिवार को कोरोना के 21 नए मामले सामने आए। वहीं 13 लोगों के ठीक होने की खबर भी मिली। स्वास्थ्य विभाग द्वारा इन सभी मरीजों को डिस्चार्ज कर दिया गया है। फिरोजपुर झिरका में दो, रंगाला में तीन, बिछौर में एक, खुशपुरी में एक, नूंह में एक, उजीना में एक, रहपुआ में एक, जलालपुर में एक और तावडू में 10 मामले सामने आए।
विज्ञापन

बुधवार को भी 15 मामले सामने आए थे, इसके बाद एक साथ 21 नए मामले आने से स्वास्थ्य विभाग की चिंता लगातार बढ़ रही है। कई दिनों से जिले में कोरोना मरीजों में इजाफा हो रहा है। स्वास्थ्य विभाग लोगों की जांच में दिन-रात जुटा हुआ है। सिविल सर्जन जेएस पुनिया ने कहा कि विभाग की टीम लगातार जांच कर रही है। कोरोना मरीजों के संपर्क में आने वाले सभी लोगों की पहचान की जा रही है। बता दें, कि जिले में कोरोना के 121 मरीज हैं। कुल 393 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से 268 लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं चार लोगों की मौत हो चुकी है।
10985 लोगों को निगरानी पर रखा जा चुका है, जिनमें से 9194 लोगों का निगरानी समय पूरा हो चुका है। 1791 लोगों की निगरानी जारी है। 9973 लोगों के नमूने जांच के लिए लैब भेजे जा चुके हैं, जिनमें से 9485 की निगेटिव रिपोर्ट आई है तथा 65 की रिपोर्ट आनी बाकी है। जेएस पूनिया ने लोगों से आह्वान किया की वे घर से बाहर निकलने पर पर एक दूसरे से दूरी बनाकर रखें और मास्क अवश्य लगाए। इससे जिले में कोरोना के प्रभाव को कम किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा लोगों को गांवों में कोरोना से बचाव के लिए जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन

वहीं सोमवार को नूंह रोडवेज डिपो में भी एक तावडू निवासी कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। इसके बाद बृहस्पतिवार को विभाग द्वारा रोडवेज डिपो के 21 कर्मचारियों की जांच कराई गई। जिसमें पिनगवां निवासी रोडवेज कर्मचारी भी संक्रमित मिला। इसके बाद से डिपो में आने वाले हर व्यक्ति पर निगरानी रखी जा रही है। वहीं इस बारे में रोडवेज महाप्रबंधक प्रदीप अहलावत ने कहा कि विभाग के कार्यालय को सैनिटाइज कराया गया है। सभी कर्मचारियों की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें