फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पलवल में 21 नए संक्रमित मिले, 14 को अस्पताल से छुट्टी

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। जिले में सोमवार को कोरोना के 21 नए मरीज मिले हैं। वहीं स्वस्थ होने के बाद 14 मरीजों को छुट्टी मिल गई है। जिले में कोरोना मरीजों की कुल संख्या 2729 हो गई है। इनमें से 2604 ठीक हो चुके हैं। छह माह में संक्रमण से 17 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

जिला सिविल सर्जन डॉ. ब्रह्मदीप सिंह ने बताया कि सर्विलांस पर जिले में 53296 लोग आ चुके हैं। उनमें से 37355 लोगों की सर्विलांस अवधि पूर्ण हो चुकी है। 15941 अब भी सर्विलांस पर हैं। 8 व्यक्ति आइसोलेशन वार्ड में हैं। जिले में 898 सैंपल की रिपोर्ट का इंतजार है। जिले में अब तक 53,559 सैंपल में से 49,732 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव है। यहां दूसरे प्रदेशों से भी लोग आ रहे हैं। उनकी स्क्रीनिंग लगातार जारी है। नागरिक हस्पताल में गर्भवती महिलाओं, आपातकाल में आने वाले सभी मरीजों की जांच की जा रही है। अब तक स्वास्थ्य विभाग 12,720 लोगों की काउंसलिंग कर चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें