चंदौली, रायबरेली, मथुरा, बुलंदशहर और गाजीपुर सहित के ध्यानार्थ
मोबाइल कंपनी व निजी चैनल के 6-6 कर्मी समेत 21 को कोरोना
नोएडा। जिले में कोरोना की रफ्तार बेहद तेज हो गई है। रविवार को 21 नए मामले सामने आने के बाद आंकड़ा बढ़कर 345 हो गया है। इनमें 6 मरीज ग्रेटर नोएडा की मोबाइल कंपनी के कर्मी और 6 मरीज निजी चैनल के कर्मचारी हैं। छोटे उद्योगों में काम करने वाले भी तीन कर्मचारी हैं।
स्वास्थ्य विभाग के अफसरों ने बताया कि रविवार को सामने आए मामलों में मोबाइल कंपनी के 11 कर्मी पॉजिटिव मिले। इनमें 6 कर्मी छिजारसी, लैबरचौक, कुलेसरा आदि के निवासी हैं। पांच मरीज चंदौली, रायबरेली, मथुरा, बुलंदशहर और गाजीपुर के हैं। इन पांच मरीजों को उन्हीं के जिलों के आंकड़ों में शामिल किया जाएगा। मोबाइल कंपनी में हाल में बड़ी संख्या में जांच हुई थीं। पॉजिटिव केस उसी का नतीजा हैं। वहीं, सेक्टर-16 ए स्थित एक निजी न्यूज चैनल के 7 कर्मचारी पॉजिटिव मिले हैं। 6 कर्मी जनपद के सीनियर सिटीजन सोसाइटी, पंचशील ग्रीन, सेक्टर-17 के भेल टाउनशिप निवासी हैं। एक मरीज दिल्ली का है। निजी न्यूज चैनल में अधिकारिक तौर पर कुल मरीजों का आंकड़ा 35 से अधिक पहुंच चुका है। इसके अलावा 9 अन्य पॉजीिटव मामले सामने आए हैं। उनमें ममूरा, नगला चरणदास, सुपरटेक टाउनशिप, सेक्टर-15, कासना, बड़ा बाजार बिलासपुर से छह मामले जबकि तीन भी छोटे उद्योगाें के कर्मचारी हैं। रविवार को सामने आई रिपोर्ट में 345 कुल मरीजों से 230 ठीक होकर घर जा चुके हैं। 110 एक्टिव और पांच मृतक हैं। 14 केस अभी भी क्रॉस नॉटिफाइड हैं। यह अन्य राज्य या जिले से जुड़े हैं।
81 कंटेनमेंट जोन बने
जिला सर्विलांस कार्यालय ने जो रिपोर्ट जारी की। उसके मुताबिक, श्रेणी एक में 49 कंटेनमेंट जोन, श्रेणी दो में 32 कंटेनमेंट जोन शामिल किए गए हैं। वहीं स्वास्थ्य विभाग ने गांव सर्फाबाद में केस आने के बाद कैंप लगाया। यहां 219 मरीजाें की जांच की। इनमें एक संदिग्ध मरीज मिलने पर जांच के लिए भेज दिया गया।