फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्विटर की ट्रेडिंग में 17वें स्थान पर रहा फीस माफी का अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्विटर की ट्रेडिंग में 17वें स्थान पर रहा फीस माफी अभियान
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली एनसीआर के अभिभावकों ने रविवार को एक बार फिर लॉकडाउन के दौरान स्कूल फीस माफ करने की मांग का अभियान ट्विटर पर चलाया। कुल तीन हैशटेग नो स्कूल नो फीस, वेव स्कूल फीस और सीएम हेल्प पैरेंट्स के साथ अभिभावकों ने 19 हजार से अधिक ट्वीट और रि-टवीट किए। देशभर की ट्रेडिंग में 17वां स्थान हासिल किया। ट्वीट में प्रधानमंत्री से लेकर मुख्यमंत्री, सांसद, विधायक, डीएम को टैग किया गया है। ये अभियान अभिभावक पिछले एक माह से चला रहे हैं। रविवार को नेफोवा, ऑल स्कूल पैरेंट्स एसोसिएशन, एनसीआर पैरेंट्स एसोसिएशन समेत अन्य संघों ने एक साथ अभियान चलाया। नोएडा, ग्रेटर नोएडा ऑल स्कूल पैरेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष हिमांशु खन्ना ने बताया कि आर्थिक स्थिति बिगड़ गई है। कंपनियां वेतन काट रही हैं। अभिभावक फीस जमा करने की स्थिति में नहीं है। ऐसे में सरकार को मदद करनी चाहिए। सरकार ने फीस वृद्धि पर रोक लगा दी, लेकिन वह काफी नहीं है। लॉकडाउन के दौरान की फीस माफ होनी चाहिए। वहीं, नेफोवा के उपाध्यक्ष विकास कटियार ने बताया कि जब तक फीस माफ करने पर सरकार कोई फैसला नहीं लेती, तब तक अभिभावक लगातार अभियान चलाएंगे। रविवार का अभियान अभी तक का सबसे अच्छा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें