फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

203 नए संक्रमित, 186 ने दी कोरोना को मात

विज्ञापन
विज्ञापन
नूंह। जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार तेजी से बढ़ती जा रही है। मेवात में मंगलवार को 203 नए संक्रमित मिले, जोकि अब तक एक दिन में सर्वाधिक अधिक मामले हैं। इनमें नूंह खंड में 71, इंडरी में 3, तावडू में 64, पुन्हाना में 12 , पिनगवां में 9, नगीना में 24 और फिरोजपुर झिरका में 20 लोगों में संक्रमण की पुुष्टि हुई। वहीं, 186 मरीज स्वस्थ भी हुए।
विज्ञापन

अब जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 549 पहुंच गई है। अभी 2113 लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है। जिले में स्वास्थ्य विभाग द्वारा रोजाना करीब 800 मरीजों की कोरोना जांच की जा रही है। जिले में अब तक कोरोना के 2971 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से 2382 लोग स्वस्थ भी हो चुके हैं। वहीं, कोरोना से 40 लोगों की मौत हो चुकी है। जिले में अब तक 74131 लोगों को सर्विलांस पर लिया जा चुका है, जिनमें से 60081 लोगों ने अपनी निगरानी अवधि पूरी कर ली है। 14050 लोग अंडर सर्विलांस हैं। अब तक 236155 लोगों के सैंपल लैब में भेजे जा चुके हैं, जिनमें से 230333 की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें