फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेवात पुलिस के थाना-चौकी प्रभारियों का बड़े स्तर पर तबादला

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस महकमे में थाना-चौकी प्रभारियों का बड़े स्तर पर तबादला
विज्ञापन

- 31 अधिकारी और कर्मचारियों का स्थानान्तरण
नूंह। जिले के नए पुलिस कप्तान राजेश दुग्गल ने थाना-चौकियों में तैनात जवानों के बड़े स्तर पर तबादले किए हैं। करीब 31 अधिकारी व कर्मचारियों को इधर से उधर किया गया है। अब देखना होगा उनके इन तबादलों से यहां कितना सुधार होता है या फिर और स्थिति खराब होती है।
अब्बास एसआई को पुलिस लाइन नूंह से सीआईए नूंह का इंचार्ज लगाया है तथा सीआईए नूंह इंचार्ज शमसुद्दीन को एसएचओ नूंह की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मीनाक्षी एसआई को महिला थाना नूंह एसएचओ लगाया गया है। करतार सिंह इंस्पेक्टर एस्कॉर्ट गार्द को एसएचओ बिछौर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी प्रकार फिरोजपुर झिरका में तैनात थानेदार अशोक कुमार दहिया को अब पुलिस लाइन नूंह लगाया गया है तथा चार दिन पहले पलवल से पुलिस लाइन आए कुलदीप सिंह को फिरोजपुर झिरका का एसएचओ लगाया गया है। पुन्हाना थाना प्रभारी सोहनपाल को पुलिस लाइन नूंह लगाया गया है। पीएस एवं सीएस स्टाफ के एसआई कुलबीर सिंह को एसएचओ पुन्हाना लगाकर बड़ी जिम्मेवारी सौंपी गई है।
विज्ञापन

तावडू एसएचओ वेद प्रकाश को पुलिस लाइन नूंह में लगाया गया है। नगीना एसएचओ रहे जयबीर को तावडू एसएचओ लगाया गया है। रोजका मेव के थाना प्रभारी संजय कुमार अब नगीना थाना के थानेदार होंगे। अशोक कुमार एसआई पुलिस लाइन नूंह को एसएचओ रोजका मेव तैनात किया गया है। महिला थाना प्रभारी सुशीला देवी इंस्पेक्टर को यहां से बदलकर महिला सेल की इंचार्ज लगाया गया है। वली मोहम्मद को एसपी कार्यालय में वेलफेयर इंस्पेक्टर लगाया गया है। राजेंद्र सिंह एसआई को सिटी चौकी तावडू को एस्कॉर्ट गार्द में लगाया गया है। सिटी नूंह इंचार्ज एसआई भगवत सिंह को तावडू सिटी इंचार्ज लगाया गया है। बीर सिंह एसआई को अतिरिक्त थाना प्रभारी नूंह लगाया गया है।
विज्ञापन

दुर्गा शक्ति इंचार्ज परमानंद को एसआईएस लगाया गया है। राजबीर सिंह एसआई नलहड़ चौकी को आकेड़ा चौकी इंचार्ज लगाया गया है। नरेंद्र सिंह को आकेड़ा चौकी से नलहड़ चौकी इंचार्ज लगाया गया है। विजयपाल एसआई महिला थाना को स्पेशल स्टाफ नूंह का इंचार्ज लगाया है। विरेंद्र एएसआई को खोरी से चांदडाका लगाया गया है। यादराम एएसआई चांदडाका चौकी इंचार्ज को खोरी चौकी का इंचार्ज लगाया गया है। जगबीर एएसआई सीएस स्टाफ पुन्हाना को जयसिंहपुर चौकी इंचार्ज लगाया गया है। राकेश एएसआई जयसिंहपुर चौकी इंचार्ज को सीएस स्टाफ पुन्हाना लगाया गया है। श्याम सिंह एएसआई को तावडू थाने से बिछौर थाना में तैनात किया गया है। राजपाल एएसआई बिछौर को तावडू थाना लगाया गया है। रमेश एसआई सिटी पुन्हाना को शिकायत शाखा एसपी कार्यालय में लगाया गया है। महेंद्र सिंह हवलदार को शिकायत शाखा एसपी कार्यालय से सिटी पुन्हाना लगाया गया है। दिनेश कुमार हवलदार को फिरोजपुर झिरका पुलिस थाना में लगाया है। संजय हवलदार डीएसपी तावडू कार्यालय से एसपी कार्यालय नूंह में रीडर एसपी कार्यालय ने लगाया गया है। एसपी का दावा है कि थाना चौकी प्रभारियों के अलावा अन्य जवानों को इधर से उधर करने के पीछे सुधार का मकसद है।
फोटो- एसपी राजेश दुग्गल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें