फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेप-हत्यारोपी के रिश्तेदारों पर पुलिस ने जमाई नजरें

विज्ञापन
विज्ञापन
रेप-हत्यारोपी के रिश्तेदारों पर पुलिस ने जमाई नजरें
विज्ञापन

गुरुग्राम। सेक्टर-66 में मासूम के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या करने के मामले में पुलिस ने आरोपी के रिश्तेदारों व परिचितों पर नजरें जमा ली हैं। आरोपी ने अब तक अपने रिश्तेदारों से संपर्क करने का प्रयास नहीं किया है। उधर, आरोपी की तलाश में पुलिस ने निर्माणाधीन इमारतों सहित उन स्थानों पर नजरें रखनी शुरू कर दी है जहां भी उसके जाने की संभावना है। जांच के दौरान सामने आया है कि आरोपी शुरू से ही घर से दूरी बनाए रखता था और कई सप्ताह बाद घर पहुंचता था। ऐसे में पुलिस के लिए आरोपी को पकड़ना चुनौती बनी हुई है। सेक्टर-65 थाना प्रभारी निरीक्षक सतबीर ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

बता दें कि रविवार को सेक्टर-66 में झुग्गी के बाहर खेलते हुए 3 वर्षीय मासूम गायब हो गई थी। परिजनों को जब मासूम खेलती हुई नहीं मिली तो उन्होंने बादशाहपुर थाना पुलिस को शिकायत दी थी, लेकिन इसका कोई फायदा नहीं हुआ। सोमवार सुबह झुग्गियों के पास बने भूस गोदाम में मासूम का शव नग्न अवस्था में मिला था। पोस्टमार्टम में मासूम के साथ दरिंदगी की पुष्टि हुई थी। जांच के दौरान पुलिस को युवक सुनील मासूम को अपने साथ ले जाता हुआ सीसीटीवी में दिखाई दिया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस आयुक्त ने एसआईटी का गठन कर आरोपी पर 2 लाख रुपये का इनाम घोषित किया है, लेकिन वारदात को 6 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस को आरोपी का कोई सुराग नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें