फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत निगम करा रहा सर्वे

विज्ञापन
विज्ञापन
विद्युत निगम में गड़बड़ी रोकने के लिए हर प्रॉपर्टी का सर्वे
विज्ञापन

टेंडर से पहले वेबसाइट पर देना होगा पूरा विवरण, बजट और खर्च की भी होगी जानकारी
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। विद्युत निगम में पहले हो चुके कामों का टेंडर जारी करने के बाद उसे कागजों में पूरा दिखाकर लाखों रुपये हड़पने का गड़बड़ झाला अब नहीं हो पाएगा। निगम हर लाइन और पोल समेत पूरी प्रॉपर्टी का सर्वे करवा रहा है। ताकि किसी तरह की गड़बड़ी न हो पाए। पिछले कुछ साल में ऐसे कई काम हैं जो पहले ही हो चुके थे। मगर निगम के अधिकारियों ने कागजों में ठेका छोड़ा और फिर ठेकेदार के साथ मिलकर पेमेंट करवा दी। ठेकेदार ने 30 और अधिकारियों ने 70 फीसदी तक रकम खा ली थी। वहीं, अब ऐसी गड़बड़ी पर लगाम लगाने के लिए निगम सभी प्रॉपर्टी का सर्वे करवा रहा है। जिले में ट्रांसफार्मरों की संख्या और केवी के साथ साथ लंबी लाइन किस गांव और किस सेक्टर में है। लाइन में पोल कितने लगे हैं इन सब की वीडियोग्राफी करवाई जा रही है। टेंडर से पहले देखा जाएगा कि कहीं काम पहले से तो नहीं हो रखा है। सर्वे को निगम की वेबसाइट पर डाल दिया जाएगा। टेंडर की कापी वेबसाइट पर डाली जाएगी। ताकि इसे आम लोग देख सकें। इससे पारदर्शिता आएगी। इसके अलावा कितना बजट आया था और किस-किस मद में खर्च किया गया है। इसकी भी पूरी जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन


जिले भर की प्रॉपर्टी का सर्वे कराया जाना है। पहले चरण में नोएडा का सर्वे हो रहा है। यह एक निजी एजेंसी के मध्यम से कराया जा रहा है। इसकी पूरी सूचना वेबसाइट पर रहेगी। उपभोक्ता बजट आदि की भी जानकारी ले सकेंगे।
विज्ञापन

एस के वर्मा मुख्य अभियंता, विद्युत निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें