बीटा वन में पेड़ों के पीछे छिपीं स्ट्रीट लाइटें
शाम ढलते ही सड़कों पर छा जाता है अंधेरा, शिकायत के बाद भी समाधान नहीं
अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा। सेक्टर बीटा वन में लगी स्ट्रीट लाइटें पेड़ों के पीछे छिप गई हैं। लंबे समय से पेड़ों की छंटाई न होने से यह दिक्कत हो रही है। स्ट्रीट लाइटें जलती तो हैं लेकिन रोशनी रोड तक नहीं पहुंचती। सड़कों पर अंधेरा रहता है। आरडब्ल्यूए के पदाधिकारी कई बार प्राधिकरण से शिकायत कर चुके हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई है। वहीं, पेड़ों की डालियों की छंटाई के लिए कई बार सेक्टर के लोग भी गुहार लगा चुके हैं। पार्कों की स्थिति भी ठीक नहीं है। रखरखाव नहीं हो रहा। घास खराब हो चुकी है, इन पर चलना भी मुश्किल हो गया है। सड़कों पर कई स्थानों पर कूड़े के ढेर लगे रहते हैं। सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की जा रही है।
सेक्टर की समस्याओं को दूर कराने के लिए प्राधिकरण के अधिकारियों से कई बार मिल चुके है। हर बार आश्वासन मिल रहा है।
आलोक नागर, आरडब्ल्यूए महासचिव
पेड़ों की कटाई होने से सेक्टर की प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त हो जाएगी। यहां की सफाई व्यवस्था सबसे खराब है। कूड़ा समय से नहीं उठाया जा रहा है।
सुनील उपाध्याय, आरडब्ल्यूए कोषाध्यक्ष
अपने सुझाव व समस्याएं इस फोन नंबर 9818555836 पर कॉल करें या व्हाटस् ऐप नंबर पर भेज सकते है।