फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन आरोपियों को पकड़ने में पुलिस नाकाम

विज्ञापन
विज्ञापन
ठगी के आरोपी 3 साल बाद भी फरार
विज्ञापन

एटीएम से 23 हजार निकालने का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
नगीना। बड़कली चौक स्थित बैंक एटीएम से तीन साल पहले 23 हजार रुपये महिला के खाते से निकालने के आरोपी पुलिस की पकड़ से अबतक बाहर हैं। इस मामले में पीड़िता ने अदालत में गुहार लगाई है। कोर्ट ने इस मामले में नगीना थाने से रिपोर्ट मांगते हुए उक्त तीन नामजद लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।
ज्ञात हो कि बड़कली चौक स्थित ओरियंटल बैंक ऑॅफ कॉमर्स के एटीएम से तीन साल पहले सोनम पत्नी नानकचंद गांव रहपुआ के खाते से 23 हजार रुपये तीन लोगों ने निकाल लिया था। महिला ने सकील पुत्र वहीद गांव मालूका, रोबिन पुत्र शेरू गांव जहटाना व सलीम पुत्र झडमल गांव मालूका जिला पलवल के खिलाफ धारा 379 व 420 के तहत मामला दर्ज कराया था। लेकिन पुलिस की ओर से कार्रवाई नहीं किए जाने के कारण उसने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। अतिरिक्त सिविल जज फिरोजपुर झिरका ने नगीना थाने से रिपोर्ट मांगते हुए उक्त तीन नामजद लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोनम ने बताया कि 29 सितंबर 2015 को वह नगीना स्थित ओबीसी बैंक के एटीएम से पैसे निकालने आई थी। इसी दौरान दो-तीन युवकों ने एटीएम मशीन का बटन दबा दिया। जिससे एटीएम मशीन हैंग हो गई। इसके बाद उक्त लोगों ने 23 हजार रुपये मेरे खाते से निकाल लिये। डीएसपी ब्रह्म सिंह ने बताया कि उक्त तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज है। धरपकड़ की कार्रवाई चल रही है। जल्दी ही आरोपी पुलिस हिरासत में होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें