फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एबीवीपी कार्यकर्ताओं को प्रदर्शन करना पड़ा भारी..

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
एबीवीपी कार्यकर्ताओं को प्रदर्शन करना पड़ा भारी
फरीदाबाद। सीट बढ़ाने की मांग को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं को प्रदर्शन करना भारी पड़ गया। बृहस्पतिवार को सेक्टर 16 स्थित राजकीय नेहरू कॉलेज में प्रदर्शन कर रहे एबीवीपी के चार कार्यकर्ताओं को तीन घंटे थाने में बिताने पड़े। हालांकि, सिफारिश पर कार्यकर्ताओं को छोड़ दिया गया।
बताया जा रहा है कि राजकीय नेहरू कॉलेज में हंगामा एवं प्रदर्शन के कारण व्यवस्था बिगड़ रही थी, जिस पर कॉलेज प्रशासन ने इसकी शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे चार छात्रों को जीप में बिठाकर सेक्टर-12 पुलिस थाने ले गई। एबीवीपी कार्यकर्ताओं का कहना है कि कॉलेज में 20 प्रतिशत सीट बढ़ानेे के लिए शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया जा रहा था। कॉलेज प्रशासन ने छात्र हित की आवाज को दबाने का काम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को राजकीय कॉलेज के गेट पर एबीवीपी ने एमडीयू प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन की सूचना कॉलेज प्रशासन ने पुलिस को दी। पुलिस प्रदेश सहमंत्री राहुल डागर, माधव रावत, सागर और प्रवेश को थाने ले गई। जिस पर अन्य विद्यार्थी वहां से निकल पड़े। हालांकि पुलिस द्वारा इन विद्यार्थियों को ले जाने का विरोध जताया गया। उल्लेखनीय है कि इस बार 8500 सीटों पर 35 हजार आवेदन आए हैं। जिससे 30 प्रतिशत छात्रों को दाखिला मिल पाया। 20 प्रतिशत सीट बढ़ने पर ही 20 प्रतिशत विद्यार्थियों को दाखिला मिल पाएगा।

कॉलेज में अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कॉलेज प्रशासन सीट बढ़ाने के लिए प्रयास कर रहा है। विद्यार्थियों के हित के लिए कार्य किया जा रहा है।
-प्रीता कौशिक, प्रधानाचार्य, राजकीय नेहरू कॉलेज, सेक्टर-16
---
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें