फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बेहटा में 2000 किलो बारूद व पटाखे बरामद

विज्ञापन
बेहटा गांव में जब्त पटाखे और विस्फोटक सामग्री तथा उनको गांव में डिस्पोज करते पुलिसकर्मी।  - फोटो : संवाद
विज्ञापन
लखनऊ। गुडंबा के बेहटा में हुए विस्फोट के छठे दिन भी पुलिस की संयुक्त टीम का छापा जारी रहा। शुक्रवार की देर शाम को पटाखा विस्फोट घटना में मृत आलम के भतीजे शेरू के बेहटा स्थित घर से पुलिस ने बड़ी मात्रा में पटाखे बरामद किए हैं।
विज्ञापन


एसीपी गाजीपुर ए. विक्रम सिंह ने बताया कि पुलिस को गोपनीय सूचना मिली कि शेरू के घर में पटाखे रखे गए हैं। जांच में गोदाम से 2000 किलो बारूद, देसी पटाखे, बारूद के डिब्बे, दो बोरी खोखे, चार बोरी बुरादा बरामद हुआ। सभी सामग्री को बम निरोधक दस्ते व अग्निशमन विभाग की देखरेख में देर रात गांव के निर्जन स्थान पर डिस्पोज किया गया। एसीपी ने बताया, पुलिस टीमें शेरू की तलाश कर रही हैं। जल्द ही उसे और अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।



विस्फोट मामले में पहली गिरफ्तारी

विस्फोट के मामले में नामजद आरोपी अली अहमद को पुलिस ने शुक्रवार को बेहटा बाजार से गिरफ्तार किया। आरोप है कि अली अहमद ने साथियों के साथ मिलकर आर्थिक लाभ के लिए विस्फोटक अधिनियम की शर्तों के विरुद्ध निर्माण व भंडारण किया था, जिससे घटना हुई।
विज्ञापन




दर्ज की गई थीं दो एफआईआर

बेहटा में विस्फोट के बाद दो केस दर्ज कराए गए थे। 31 अगस्त को सुबह हुए धमाके में तत्कालीन चौकी प्रभारी बेहटा संतोष पटेल ने आलम, उसके भतीजे शेरू, शोएब और गांव के रहने वाले टीनू और उसके भाई अली अहमद के खिलाफ गैर इरादतन हत्या समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कराया था। वहीं, दूसरी एफआईआर इंस्पेक्टर गुडंबा प्रभातेष कुमार श्रीवास्तव ने बेहटा गांव के अली अहमद, याकूब, शेरू, नसीम, अफजल और अली अकबर के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम की धाराओं में दर्ज कराई थी। आरोपियों के गोदाम से भारी मात्रा में बारूद के साथ बड़ी संख्या में अवैध पटाखे मिले थे। घटना के बाद सभी आरोपी भाग निकले थे। गुडंबा पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।

बेहटा गांव में जब्त पटाखे और विस्फोटक सामग्री तथा उनको गांव में डिस्पोज करते पुलिसकर्मी। - फोटो : संवाद

बेहटा गांव में जब्त पटाखे और विस्फोटक सामग्री तथा उनको गांव में डिस्पोज करते पुलिसकर्मी। - फोटो : संवाद

बेहटा गांव में जब्त पटाखे और विस्फोटक सामग्री तथा उनको गांव में डिस्पोज करते पुलिसकर्मी। - फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें