07 आईएसबीटी में उत्तराखंड राजय आंदोलनकारी महिलाओं को संबोधित करती निर्वतमान मेयर अनीता ममगाईं
उत्तराखंड राज्य निर्माण की रजत जयंती के अवसर पर, आईएसबीटी परिसर में स्थित नवनिर्माण उत्तराखंड राज्य निर्माण शहीद स्मारक हॉल में एक गरिमापूर्ण सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर, पूर्व मेयर अनीता ममगाईं ने राज्य निर्माण में अमूल्य योगदान देने वाले लगभग 200 राज्य आंदोलनकारियों को सम्मानित किया, जिन्होंने उत्तराखंड के सुनहरे भविष्य की नींव रखी थी।
पूर्व मेयर अनीता ममगाईं ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ने अलग राज्य ही नहीं दिया, बल्कि यहां की भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए विशेष राज्य का दर्जा भी दिया है। सम्मान कार्यक्रम में राज्य आंदोलनकारियों ने राज्य हित से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए हैं। उन्होंने इन सुझावों को राज्य हित में बेहतर बताते हुए आश्वासन दिया कि इन सभी विचारों को सरकार तक पहुंचाया जाएगा। ताकि उन्हें राज्य की नीतियों और विकास योजनाओं में शामिल किया जा सके। कहा कि यह सम्मान समारोह न केवल आंदोलनकारियों के प्रति सम्मान व्यक्त करने का मंच था, बल्कि यह राज्य निर्माण के पीछे की भावना को पुनर्जीवित करने और उत्तराखंड के भविष्य के विकास में उनके अनुभवों और विचारों को शामिल करने का एक महत्वपूर्ण कदम भी रहा है। इस मौके पर राज्य आंदोलनकारी उषा रावत, कुसुमलता शर्मा, अंजू गैरोला, राजकुमारी जुगलान, सुमिता ममगाईं, सरोजनी रावत, विद्या तिवाड़ी, चंद्रमा भट्ट आदि मौजूद रहे।