फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: संपूर्ण समाधान दिवस में आई 200 शिकायतें, 9 का निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। जिले की तीनों तहसील में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस मनाया गया। इस दौरान 200 शिकायतें पहुंचीं जिनमें से नौ का मौके पर ही समाधान कर दिया गया। अन्य शिकायतों के निस्तारण के संबंध में जिलाधिकारी ने संबंधित अफसरों को निर्देश दिया कि तय समय और गुणवत्ता के साथ शिकायतों का निस्तारण करना होगा। जिलाधिकारी मेधा रूपम ने जेवर तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता की। यहां पर 90 शिकायतें पहुंचीं और दो का मौके पर निस्तारण कराया गया।
विज्ञापन

डीएम ने अफसरों से कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दादरी तहसील में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अतुल कुमार ने लोगों की समस्याओं को सुना। यहां पर 104 शिकायतें पहुंचीं। इनमें से 6 का मौके पर निस्तारण किया गया। तहसील सदर में अपर जिलाधिकारी प्रशासन मंगलेश दुबे ने शिकायतें सुनीं। यहां 06 शिकायतें पहुंची औ एक का निस्तारण कराया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें