फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: 20 लाख के लालच में ठेकेदार ने गवां दिए पांच लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्डिंग ठेकेदार को 20 लाख रुपये का लालच देकर शातिरों बदमाशों ने उससे पांच लाख रुपये ठग लिए। घटना 29 सितंबर की है,जिसकी रविवार को रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
विज्ञापन

ठगी के शिकार हुए बिल्डिंग ठेकेदार शेर सिंह हाथरस जंक्शन के गांव मिरगामई के रहने वाले हैं।शेर सिंह के अनुसार घटना वाले दिन वह मेंडू रोड स्थित गोपाल धाम में मकान बनवा रहे थे। वहीं दो लोग आए, उन्हें गेस्ट हाउस बनाने का प्रस्ताव दिया, वह झांसे में आ गया। ये लोग शेर सिंह को सोखना रोड ले गए और एक जगह दिखाकर गेस्ट हाउस बनाने की बात कही। इसके बाद ई-रिक्शा में उसे बहाने से तालाब चौराहा पर लाए, जहां मिठाई खिलाई। मिठाई से शेर सिंह को नशा हो गया।

इसके बाद अलीगढ़ रोड स्थित गेस्ट हाउस के कमरे में लेकर आए, जहां चार लोग थे। आरोप है कि इन लोगों ने रूद्राक्ष का खेल खिलावाया। खेल में जीता बताकर 20 लाख रुपये देने की बात कही। इसके एवज में पांच लाख रुपये मांगे। शेर सिंह का कहना है कि नशीले पदार्थ के कारण उनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी।इनके बहकावे में आकर पत्नी को फोन कर दिया और उनकी पत्नी घर में रखे 1.70लाख रुपये व शेष रुपया जेवर गिरवी रखकर ले आई। यह रुपया इन लोगों को दे दिया। शेर सिंह का आरोप है कि रुपये लेने के बाद ये लोग पत्नी को चकमा देकर भाग गए। कुछ लोग उसे गाड़ी बैठा कर खंदौली एक्सप्रेस वे पर ले गए। वहां नशे की हालत में छोड़कर भाग गए। एसएचओ हाथरस गेट अरविंद राठी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें