फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: उगते सूर्य को अर्घ्य देकर छठ मैया से मांगी सुख-समृद्धि

विज्ञापन
फोटो-24- शहर की आवास विकास कॉलोनी ​स्थित चंद्रशेखर आजाद पार्क में छठ पूजन करतीं महिलाएं। संवाद - फोटो : प्रेम प्रकाश उर्फ दीपू सोनकर। फाइल फोटो
विज्ञापन
उन्नाव। उगते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रती महिलाओं ने छठ मैया से परिवार की सुख और समृद्धि मांगी। सूर्यदेव की आरती के बाद मिठाई और फलों का भोग लगाने के बाद व्रत का पारण किया।
विज्ञापन


शहर की आवास विकास काॅलोनी स्थित चंद्रशेखर आजाद पार्क में स्थानीय सभासद और नगर पालिका की ओर से छठ पूजन के लिए कृतिम तालाब बनाया गया। मंगलवार सुबह चार बजे से ही व्रत रखने वाली महिलाएं परिवार के सदस्यों के साथ पहुंचने लगीं। पूजन वेदी पर छठ मैया की पूजन और आरती की। ठंडे पानी में खड़े होकर ऊगते सूर्य को अर्घ्य दिया। ठेंकुआ आदि अन्य पकवानों और फलों व सब्जियों के सूप छठ मैया को अर्पित किया। इस दौरान छठ मैया के भजन गाते रहे।

फोटो-24- शहर की आवास विकास कॉलोनी स्थित चंद्रशेखर आजाद पार्क में छठ पूजन करतीं महिलाएं। संवाद- फोटो : प्रेम प्रकाश उर्फ दीपू सोनकर। फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें