एटीएस होमक्राफ्ट नोबिलिटी के निवासियों को आवाजाही में परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट स्थित एटीएस होमक्राफ्ट नोबिलिटी सोसाइटी के बाहर बनने वाली 24 मीटर चौड़ी सड़क का काम लंबे समय से अधूरा पड़ा है। सड़क की खराब स्थिति के कारण हजारों निवासियों को रोजाना आवाजाही में परेशानी होती है। लोगों ने सड़क निर्माण कार्य जल्द पूरा कराने की मांग की है।
निवासियों ने बताया कि एम्स ग्रीन एवेन्यू, एटीएस होमक्राफ्ट नोबिलिटी और गोल्फ होम्स को जोड़ने वाली यह 24 मीटर चौड़ी सड़क करीब दो वर्षों से अधूरी है। सड़क पर गड्ढे, धूल और निर्माण सामग्री के कारण दिक्कत होती है। बारिश के समय स्थिति और ज्यादा खराब हो जाती है। लोगों ने मांग की है कि सड़क निर्माण के साथ जल निकासी की व्यवस्था, स्ट्रीट लाइट और फुटपाथ जैसी सुविधाएं भी विकसित की जाएं, जिससे लोगों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिल सके।
24 मीटर सड़क का निर्माण जल्दी पूरा होना चाहिए। अधूरी सड़क के कारण लोगों को रोजाना परेशानी होती है। - तुषार शर्मा
सड़क का काम पूरा होने से आसपास की सोसाइटियों के निवासियों को राहत मिलेगी। कार्य में तेजी लाना चाहिए। - हरीश नेगी
सड़क का काम जल्द पूरा करना चाहिए, जिससे आवागमन आसान हो सकेगा। अधूरे निर्माण के कारण धूल उड़ती रहती है। - अजीम खान
बारिश के समय सड़क पर पानी भर जाता है और गड्ढे दिखाई नहीं देते है। इससे घटना होने का खतरा रहता है। - अरुण गर्ग
ग्रेनो वेस्ट स्थित एटीएस होमक्राफ्ट नोबिलिटी सोसाइटी के बाहर बनने वाली 24 मीटर चौड़ी सड़क अधूरी