फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार दो छात्र घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
तावडू। तावडू-नूंह रोड़ पर ट्रक की चपेट में आने से बाइक पर सवार दो छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को नगर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर चिकित्सकों ने गंभीर हालत के चलते उन्हें नलहड़ अस्पताल नूंह रेफर का दिया। हादसे के बाद आरोपी ट्रक चालक मौके से भाग गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी बनवारी ने बताया कि नई गांव के साबिर फार्मेसी के छात्र हैं, जो शुक्रवार को मोटरसाइकल पर पाटौदी कॉलेज जा रहे थे। सुबह करीब 7:00 बजे जब वह गांव सिलखो मोड़ के पास पहुंचे तो तावड़ू की तरफ से आ रहे एक ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में दोनों छात्रों के पैर टूट गए और वह घायल हो गए। पुलिस ने घायल छात्रों को नगर के ग्लोबल हेल्थ केयर हास्पिटल में भर्ती कराया। जहां पर चिकित्सकों ने छात्रों का शहीद हसन खाँ मेवाती मेडिकल कॉलेज नलहड नूंह के लिए रेफर कर दिया। हादसे के बाद आरोपी चालक ट्रक सहित मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें