तस्करों के चंगुल से दो गोवंश को मुक्त कराया
तावडू। गांव पचगांव में गो टास्क टीम ने तस्करों के चंगुल से दो गोवंश को मुक्त कराया है। टीम को देख आरोपी मौके से फरार हो गए। स्थानीय पुलिस ने दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हरियाणा गोसरंक्षण एंव गोसंवर्धन अधिनियम के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
गो टास्क टीम नूंह के प्रभारी बलबीर सिंह ने बताया कि टीम को गुप्त सूचना मिली कि गांव पचगांव पहाड़ के पास दो अज्ञात आरोपी गोवंश को हत्या के लिये सीमा के साथ लगते अलवर लेकर जा रहे है, जिन्हें दबिश देकर गोवंश सहित काबू किया जा सकता है। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर दबिश दी, तो आरोपी पुलिस की गाड़ी को देख फरार हो गए।