पॉलीथिन इस्तेमाल पर 20 दुकानदारों पर जुर्माना
नूंह। नूंह में शनिवार को पॉलीथिन मुक्त अभियान चलाया गया, जिसमें नगरपालिका की टीम के सदस्यों ने 20 दुकानदारों के चालाक काटे। दुकानदारों पर करीब दस हजार रुपये का जुर्माना किया गया। शहर की सब्जीमंडी, बीच बाजार, नायब वाली गली के साथ नए बस स्टैंड पर जाकर टीम द्वारा दुकानों में पॉलीथिन मिलने पर जुर्माना किया गया। शहर में यह अभियान नगरपालिका के जेई राशिद व भवन निरीक्षक सरफराज की देखरेख में आयोजित किया गया। इस मौके पर उन्होंने बताया कि शहर में यह अभियान जिला उपायुक्त के निर्देश पर पांच दिनों तक लगातार चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि आज पॉलीथिन के कारण हमारे स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है। जितनी जल्दी हो हमें पॉलीथिन का इस्तेमाल बंद कर देना चाहिए। इस दौरान उन्होंने दुकानदारों को चेतावनी कि लापरवाही बरतने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।