फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नूंह। पुलिस ने सूचना के आधार पर अवैध शराब से भरे एक ट्रक को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। ट्रक को कब्जे में लेकर आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। सिपाही खेमचंद को सूचना मिली कि सोहना की ओर से एक अवैध शराब से भरा ट्रक आ रहा है। अगर मौके पर जाकर नाकाबंदी की जाए तो ट्रक को आरोपियों सहित पकड़ा जा सकता है।
विज्ञापन

सीआईए पुलिस ने नूंह सब्जीमंडी के सामने दिल्ली अलवर मार्ग पर नाकाबंदी की। इसके कुछ देर बाद ट्रक नूंह पहुंचा। नाकाबंदी को देखकर ट्रक चालक ने भागने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया। पठानकोट जिले के सुजानपुर निवासी आरोपी मनीष और उसके बेटे विशाल को 11,364 अंग्रेजी शराब की बोतलों समेत काबू किया गया। आरोपी फतेहाबाद से पलवल जिले में शराब ले कर जाने की फिराक में थे। लेकिन पुलिस की मुस्तैदी के चलते आरोपी पहले की पकड़ लिया गया। वहीं पुलिस ने इन दोनों आरोपियों के खिलाफ लॉकडाउन का उल्लंघन करने व अवैध शराब का धंधा करने समेत विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें