फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाराज कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया

विज्ञापन
विज्ञापन
नूंह। नूंह नगरपालिका के कर्मचारियों ने विभिन्न मांगों को लेकर दो दिवसीय धरना दिया। मंगलवार को धरने के समापन पर सफाई कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान कर्मचारियों ने लंबित मांगों को प्रमुखता से उठाया। कर्मचारियों ने अनुसार नगरपालिका के स्थायी व अस्थायी कर्मचारी कई तरह की समस्याओं से जूझ रहे हैं। लेकिन सरकार उनकी मांगों पर कोई ध्यान नहीं दे रही है। 24 मई 2018 को प्रदेश की भाजपा सरकार ने अस्थायी कर्मचारियों को पक्का करने, वेतन में बढ़ोतरी करने समेत अन्य सुविधा देने का वादा किया था, जिसे पूरा नहीं किया गया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार की नियत में उन्हें खोट नजर आ रहा है। क्योंकि सरकार उनकी मांगों को अनसुना कर रही है। वे पीछे नहीं हटेंगे बल्कि सरकार से मांगों को पूरा कराने के लिए हर कदम पर लड़ाई लड़ने को तैयार है। नूंह नगरपालिका में कई दर्जन कर्मचारी अस्थायी रूप से कार्य कर रहे हैं। महंगाई बढ़ने से उनको गुजारा करने में मुश्किल हो रही है। जबकि मामूली वेतन में वे अपनी क्षमता से अधिक कार्य कर रहे हैं। सरकार उनके हितों की उपेक्षा कर रही है। अगर जल्द उनकी मांगों को नहीं माना तो वह भविष्य में भी बड़े स्तर पर धरना देंगे। इस मौके पर प्रधान सुभाषचंद, देवेंद्र, मीना प्रधान, गणेश, सुरेंद्र, पूनम, नरेश, देवकी, बीरबती, श्याम व गणेश सहित दर्जनों कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें