फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 लाख की लूट में दो आरोपी गिरफ्तार, साढे़ 8 लाख बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
25 लाख की लूट में दो आरोपी गिरफ्तार, साढे़ 8 लाख बरामद
विज्ञापन

नोएडा। दादरी कोतवाली क्षेत्र के रामगढ़ फाटक के पास हुई 25 लाख लूट की घटना में पुलिस ने 25 हजार के इनामी बदमाश दनकौर के कनारसी निवासी वेदू उर्फ वेदराम को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर घटना में शामिल एक और बदमाश अजय को भी गिरफ्तार किया है। वहीं, आरोपी के कब्जे से 8 लाख रुपये नकद बरामद हुए हैं। मामले में अब तक पुलिस ने 20 लाख 60 हजार रुपये नकद बरामद कर लिए हैं। वहीं, साढे़ 4 लाख रुपये की गाड़ी बरामद हुई है। आरोपी को मुखबिर की सूचना पर कनारसी गांव के पास से गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन

एसएसपी वैभव कृषण और एसपी सिटी सुधा सिंह ने बताया कि बीते दिनों बदमाशों ने दादरी क्षेत्र के रामगढ़ फाटक के पास आढ़ती के मुनीम कपिल और अमित से 25 लाख 12 हजार रुपये नकद और कार लूट ली थी। वहीं, बीती 17 जून को पुलिस ने एक मुठभेड़ के दौरान लूटी गई कार और 10 लाख 50 हजार रुपये नकद बरामद किए थे। वहीं, घटना में शामिल सुनील, उमेश और प्रमेंद्र उर्फ बिट्टू को गिरफ्तार किया था। इसके बाद फरार आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। अधिकारियों ने बताया कि घटना की रेकी उमेश, पिंटू और सुनील ने की थी। वहीं, मामले में 25 हजार रुपये का इनामी दनकौर के कनारसी निवासी वेदू उर्फ वेदराम फरार चल रहा था। पुलिस ने बताया कि घटना को वेदू, सचिन और रॉबिन ने ही अंजाम दिया था। जबकि उसका एक साथी अजय फाटक के पार खडे़ थे। ताकि वेदू, सचिन और रॉबिन यदि वारदात को अंजाम देने से चूक जाएं तो आगे खड़े बदमाश मुनीम को लूट सके। पुलिस ने बताया कि वेदू ने पूछताछ में अजय का नाम बताया था। उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया है। उससे 50 हजार रुपये नकद बरामद हुए हैं। पुलिस ने बताया कि वेदू ने लूटे गए रुपयों को प्लास्टिक के डिब्बे में रखकर गांव स्थित खेत में गाड़ दिया था। रुपये निकालकर आरोपी बुलंदशहर जा रहा था। बता दें कि घटना में शामिल सचिन ने अदालत में समर्पण कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें