फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक बोट घोटाले के आरोपी की 2.70 करोड़ की संपत्ति जब्त

विज्ञापन
आरोपी विशाल कुमार की संपत्ति जब्त करती पुलिस। - फोटो : Grnoida
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। कासना कोतवाली पुलिस ने रविवार को बाइक बोट घोटाले के आरोपी विशाल कुमार की मेरठ में 2.70 करोड़ रुपये कीमत की संपत्ति जब्त की है। इसमें दो कोठी और साढ़े चौदह बीघा जमीन शामिल है। पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत संपत्ति को जब्त किया है। जिले की पुलिस ने पहली बार बाइक बोट मामले के किसी आरोपी की संपत्ति जब्त की है।
विज्ञापन

बाइक बोट घोटाले की जांच आर्थिक अपराध शाखा मेरठ और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) उत्तर प्रदेश द्वारा की जा रही है। ईडी द्वारा अभी तक आरोपियों की 103 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की जा चुकी है। वहीं अक्तूबर 2020 में संजय भाटी समेत 15 आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। पहले जारचा कोतवाली पुलिस इसकी जांच कर रही थी। लेकिन जारचा पुलिस आरोपियों की संपत्ति का पता नहीं लगा सकी। इस पर जनवरी 2021 में जांच कासना कोतवाली को स्थानांतरित कर दी गई। कोतवाली प्रभारी विवेक त्रिवेदी मामले की जांच कर रहे हैं। रविवार को उन्होंने मेरठ में आरोपी विशाल कुमार निवासी मवाना की संपत्ति को जब्त किया है। उन्होंने बताया कि मेरठ के थाना मवाना, हस्तिनापुर और बहसूमा थाना क्षेत्र में दो कोठी और साढ़े चौदह बीघा जमीन जब्त की गई है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि गैंगस्टर एक्ट के अन्य आरोपियों की संपत्ति की भी जांच की जा रही है। उनकी संपत्ति भी जब्त की जाएगी।
पत्नी को 30 दिन में खाली करनी होगी कोठी
कासना पुलिस ने आरोपी विशाल की दो कोठी जब्त की हैं। इनमें एक कोठी खाली थी, उसे सील कर दिया है। जबकि दूसरी कोठी में विशाल की पत्नी रहती है। पुलिस ने बताया कि पत्नी को नोटिस जारी कर 30 दिन में कोठी खाली करने को कहा गया है। निर्धारित अवधि में कोठी खाली नहीं की गई तो पुलिस खाली करवाएगी। वहीं विशाल की खेती की जमीन पर गेहूं की फसल खड़ी है। वहां पर जमीन को जब्त करने का बोर्ड लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें