फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा: बच्ची को गोद दिलाने के नाम पर 2.60 लाख की डील, अस्पताल संचालिका समेत तीन गिरफ्तार

Sun, 22 Mar 2026 09:50 AM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा

सार

पुलिस ने मामले में अस्पताल संचालिका दिल्ली निवासी यशिका गर्ग (33),  बुलंदशहर निवासी सफाई कर्मी गजेन्द्र सिंह (35)  और ऑपरेशन थियेटर टेक्नीशियन बुलंदशहर निवासी रंजीत सिंह (24) को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बच्ची को गोद दिलाने के नाम पर अवैध वसूली का सनसनीखेज मामला सामने आया है। थाना एएचटी और बिसरख पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में एक निजी अस्पताल की संचालिका समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि यह लोग नवजात बच्ची को गोद दिलाने के नाम पर 2.60 लाख की मांग कर रहे थे।

विज्ञापन


एडीसीपी सेंट्रल नोएडा आरके गौतम का कहना है शनिवार को चाइल्ड हेल्पलाइन के माध्यम से सूचना मिली कि बिसरख क्षेत्र स्थित एक निजी अस्पताल में कार्यरत कर्मचारी द्वारा अवैध रूप से बच्ची को गोद दिलाने की कोशिश की जा रही है। सूचना मिलते ही एएचटी और बिसरख पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आवेदिका से संपर्क किया और मौके पर पहुंचकर बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया। 

इसके बाद बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) के आदेश पर बच्ची को साईं कृपा शेल्टर होम भेज दिया गया। जहां उसकी देखभाल की जा रही है। पुलिस ने मामले में अस्पताल संचालिका दिल्ली निवासी यशिका गर्ग (33),  बुलंदशहर निवासी सफाई कर्मी गजेन्द्र सिंह (35)  और ऑपरेशन थियेटर टेक्नीशियन बुलंदशहर निवासी रंजीत सिंह (24) को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपियों ने संगठित तरीके से बच्ची को गोद दिलाने के नाम पर मोटी रकम वसूलने की योजना बनाई थी। इस संबंध में थाना बिसरख पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें