19वें ग्लोबल फिल्म फेस्टिवल नोएडा 2026 का शुभारंभ मंगलवार को फिल्म सिटी में हुआ। तीन दिवसीय यह अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोह 16 से 18 सितंबर तक चलेगा। समारोह में सिनेमा, मीडिया, कला, संस्कृति और शिक्षा से जुड़े देश-विदेश के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
19वें ग्लोबल फिल्म फेस्टिवल नोएडा 2026 का शुभारंभ मंगलवार को फिल्म सिटी में हुआ। तीन दिवसीय यह अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोह 16 से 18 सितंबर तक चलेगा। समारोह में सिनेमा, मीडिया, कला, संस्कृति और शिक्षा से जुड़े देश-विदेश के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस अवसर पर महात्मा गांधी फोरम का पोस्टर भी जारी किया गया।
विज्ञापन
फेस्टिवल के अध्यक्ष डॉ. संदीप मारवाह ने कहा कि ग्लोबल फिल्म फेस्टिवल केवल फिल्मों के प्रदर्शन का मंच नहीं, बल्कि सीखने, अनुभव साझा करने और अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक संवाद का महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने कहा कि सिनेमा देशों के बीच सबसे मजबूत पुल है और इस फेस्टिवल को फिल्मों, क्रिएटिविटी, एजुकेशन और कल्चर के माध्यम से दुनिया को एक साथ लाने के विजन के साथ बनाया गया है। फिल्म उद्योग के आगे के विकास के लिए केंद्र सरकार का सहयोग आवश्यक है।
समारोह में केंद्रीय मंत्री डॉ. एल. मुरुगन, प्रसार भारती के सीईओ गौरव द्विवेदी, टीपी अग्रवाल, फिल्म अभिनेता मुकेश त्यागी, पंजाबी पॉप सिंगर जसबीर जस्सी सहित फिल्म एवं मीडिया जगत की कई हस्तियां मौजूद रहीं।
विज्ञापन
इस अवसर पर फिलिस्तीन के अब्दुल्ला मोहम्मद ए अबुशावेश, नेपाल के डॉ. एएस सुरेंद्र थापा और सेशेल्स की महामहिम राजदूत हरिसोआ लालाटियाना एकौचे सहित कई देशों के राजनयिक शामिल हुए। सहर्ष शुक्ला, मुराद अली, मंदिरा विर्क, उज्जवल त्रिवेदी, बिपिन चंद्र भट्ट, गरिमा जैन, मोनिका सिंह भी मौजूद रहीं। फेस्टिवल डायरेक्टर अशोक त्यागी ने कहा कि इस तरह के फेस्टिवल छात्रों को अच्छे काम के लिए प्रेरित करते हैं। गौरव द्विवेदी ने कहा कि दूरदर्शन की अपनी पहचान है जो वर्षों तक लोगों के जेहन में रहेगी। फेस्टिवल में वेनेजुएला की फिल्म 'द हेयर्स' का प्रदर्शन भी किया गया।