नोएडा में इंजीनियर्स डे के अवसर पर एसकेए ग्रुप की ओर से विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान कंपनी की निर्माण साइट पर कार्यरत इंजीनियर्स को उनकी मेहनत, तकनीकी दक्षता और परियोजनाओं की गुणवत्ता बनाए रखने में महत्वपूर्ण योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
नोएडा में इंजीनियर्स डे के अवसर पर एसकेए ग्रुप की ओर से विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान कंपनी की निर्माण साइट पर कार्यरत इंजीनियर्स को उनकी मेहनत, तकनीकी दक्षता और परियोजनाओं की गुणवत्ता बनाए रखने में महत्वपूर्ण योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
कार्यक्रम में इंजीनियर्स के लिए विभिन्न गतिविधियों और टीम इंटरैक्शन का आयोजन किया गया। सम्मान समारोह में निर्माण परियोजनाओं को बेहतर तरीके से आगे बढ़ाने में इंजीनियर्स की भूमिका को रेखांकित किया गया। आयोजन का उद्देश्य इंजीनियरिंग टीम के प्रयासों को पहचानना और उन्हें प्रोत्साहित करना रहा।
एसकेए ग्रुप के निदेशक संजय शर्मा ने कहा कि इंजीनियर्स हर सफल निर्माण परियोजना की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। साइट पर उनकी तकनीकी समझ, समस्या समाधान की क्षमता और गुणवत्ता के प्रति प्रतिबद्धता परियोजनाओं को बेहतर तरीके से पूरा करने में अहम भूमिका निभाती है। इंजीनियर्स डे उनके योगदान को सम्मान देने का अवसर है।