फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नूंह को मिलेगी जाम से निजात

विज्ञापन
विज्ञापन
नूंह को मिलेगी जाम से निजात
विज्ञापन

नूंह। जिले को जाम से छुटकारा दिलाने के लिए लोकनिर्माण विभाग ने प्रस्तावित बाइपास को बनाने का काम शुरू करा दिया है। इस पर तेजी से काम चल रहा है। उम्मीद है कि अगले महीने तक यह काम पूरा हो जाएगा। इससे लोगों को नूंह में होड़ल चौक, नंगली चौक और पुराना बस अड्डे पर लगने वाले जाम से जूझना नहीं पड़ेगा। नूंह में आए दिन लग रही जाम को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बाइपास की घोषणा की थी। यह बाइपास तावडू-होड़ल रोड से मरोड़ा आइटीआइ तक नहर के साथ-साथ बनना है। लोकनिर्माण विभाग ने इसके लिए निविदा जारी कर दी है। इसके निर्माण पर करीब साढ़े आठ करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। पहले चरण में यह बाइपास तावडू-होड़ल रोड से मेडिकल रोड तक बनाया जा रहा है। इसके बाद तावडू की तरफ से आने और नगीना-फिरोजपुर झिरका, पुन्हाना तथा अलवर को जाने वाले वाहन नूंह शहर में न घुसकर सीधे इस बाइपास के माध्यम से निकलेंगे। इसके बाद बाइपास के दूसरे चरण का काम शुरू होगा। दूसरे चरण का काम पूरा होने के बाद यह बाइपास मरोड़ा आइटीआइ के पास निकलेगा। नूंह डिस्ट्रीब्यूटरी के साथ बनने वाले इस रोड की चौड़ाई फिलहाल 23 फीट की होगी।
विज्ञापन

------------------------
बाइपास पर तेजी से काम चल रहा है। उम्मीद है कि अगले महीने यह बनकर तैयार हो जाए। पहले चरम में इसे तावडू रोड से मेडिकल कॉलेज रोड में मिलाया जा रहा है। इससे नूंह शहर जाम से बच जाएगा।
विज्ञापन

अरसद, जेई पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें