फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना हेलमेट पेट्रोल नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
बिना हेलमेट के अब नहीं मिलेगा पेट्रोल
विज्ञापन

- दो पहिया वाहन चालकों के लिए दीपावली से होगा लागू, पार्किंग में भी नहीं मिलेगी जगह
- परिवहन विभाग ने पेट्रोल पंप मालिकों व एसोसिएशनों को लिखा पत्र
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा।
यातायात नियमों का पालन कराने के लिए पुलिस-प्रशासन और परिवहन विभाग ने कमर कस ली है। अब बगैर हेलमेट पहने दोपहिया चालकों को पार्किंग में जगह नहीं दी जाएगी। वहीं परिवहन विभाग ने भी पेट्रोल पंपों को पत्र लिख केवल उन्हीं दोपहिया चालकों को पेट्रोल देने को कहा है जो हेलमेट लगाकर पंप पर जाएंगे। यदि किसी व्यक्ति को इमरजेंसी है तो केवल आधा लीटर ही पेट्रोल मिल पाएगा। दीपावली के आसपास शहर में यह लागू कराए जाने की योजना है।
जिले में होने वाले सड़क हादसों में दोपहिया चलाने वालों के साथ होने वाले हादसों को देखकर यातायात पुलिस ने बगैर हेलमेट पहने दोपहिया चालकों को पार्किंग में जगह देने के लिए मना किया है। उसी तर्ज पर अब परिवहन विभाग ने भी कार्रवाई शुरू कर दी है। जिले में अब बिना हेलमेट के दोपहिया स्वामी को पेट्रोल नहीं दिया जाएगा। इस संबंध में परिवहन विभाग की ओर से जिलाधिकारी को पत्र लिखकर अपील की है। जिससे पेट्रोल पंप सख्ती से इसे लागू कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, दोपहिया वाहन विक्रेता डीलर एसोसिएशन व डीलरों को पत्र भेजकर भी उनसे हेलमेट प्रत्येक वाहन के साथ देने की योजना बनाने का सुझाव दिया गया है। एआरटीओ प्रवर्तन हिमेश तिवारी ने बताया कि जल्द ही इस पर काम करना शुरू कर दिया जाएगा। जिससे हेलमेट को अधिक से अधिक वाहन स्वामी पहनकर चल सकें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें