फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाढ़

विज्ञापन
विज्ञापन
ई-वॉलेट व वेबसाइट से भी भेज सकते हैं रुपये
विज्ञापन


केरल बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए विकल्प
1 रुपये से लेकर मनचाही रकम दे सकते हैं दान

अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। शहर के कई संगठन और सक्षम लोग केरल बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए पैसे और सामान भेज रहे हैं। वहीं जो लोग ज्यादा संपन्न नहीं हैं या बड़ी मदद नहीं भेज सकते हैं, उनके लिए कई ऑनलाइन वेबसाइट और ऐप विकल्प दे रही हैं। यह मदद 10 रुपये से 10 लाख तक मनचाही हो सकती है। इसे भेजना भी आसान है। यदि आप 1 रुपये भी मदद के लिए देते हैं, तो आप जैसे 1000 लोग मिलकर 1000 रुपये भेज सकते हैं।
विज्ञापन

यदि आप कैब सर्विस का इस्तेमाल करते हैं, तो कैब कंपनी ओला में आपको मदद का ऑप्शन मिलेगा। ओला की ऐप में हमेशा की तरह राइड के ऑप्शन तो दिखाई ही देंगे। साथ ही नोटिफिकेशन सेक्शन में केरला नीड्स योर सपोर्ट नामक विकल्प भी नजर आएगा। इस पर जाकर आप अपनी राइड में 5 रुपये केरल हेल्प में दान कर सकते हैं। इसी तरह यदि आप पेटीएम ऐप खोलते हैं तो इसमें आपको डोनेट नामक विकल्प दिखेगा। यहां आप 1 रुपये से लेकर मनचाही रकम दान दे सकते हैं। स्कूल और कॉलेजों के बच्चों के बीच मदद का यह नया तरीका धीरे-धीरे लोकप्रिय हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें