फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौतम बुद्ध नगर स्वाइन फ्लू का खतरा: तीन दिन में 19 मरीज मिले, कुल संख्या 209 हुई; सतर्कता बढ़ाने के निर्देश

Tue, 01 Sep 2026 12:12 PM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
जिले में स्वाइन फ्लू के 5 नए मरीज मिले हैं। पिछले तीन दिन में कुल 19 मरीज सामने आए हैं। ऐसे में अबतक कुल मरीजों की संख्या 209 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से सभी सीएचसी और जिला अस्पताल में स्वाइन फ्लू की जांच शुरू कर दी गई है। 
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. मदन मोहन मणि त्रिपाठी ने बताया स्वाइन फ्लू की एंटीजन जांच के लिए रैपिड एंटीजन किट स्वास्थ्य केंद्रों पर भिजवा दी गई है। आरटीपीसीआर जांच करवानी होगी तब मरीज का सैंपल चाइल्ड पीजीआई की लैब भेजा जाएगा। डॉक्टरों ने सलाह दी है कि तेज बुखार, लगातार खांसी, गले में दर्द, सांस लेने में घबराहट या शरीर में दर्द और अधिक कमजोरी महसूस हो रही है तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएं। 

सीएमओ ने बताया कि स्वास्थ्य महानिदेशालय की ओर से स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए स्टाफ को सीजनल इंफ्लुएंजा वैक्सीन लगाने के लिए निर्देश दिए गए हैं। जरूरत पड़ने पर संबंधित स्टाफ को इंफ्लुएंजा वैक्सीन लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें