फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानदार के घर से 19 लाख के आभूषण चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
दुकानदार के घर से 19 लाख के आभूषण चोरी
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट स्थित पतवाड़ी गांव में एक दुकानदार के घर से दिनदहाड़े 19 लाख के आभूषण चोरी होने का मामला सामने आया है। परिजनों के अनुसार चोर 35 तोले सोने और 250 ग्राम चांदी के आभूषण ले गए। शिकायत पर बिसरख कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस घटना में किसी परिचित का हाथ होने की आशंका जता रही है, जिसे आभूषणों के बारे में जानकारी थी।
विज्ञापन

पतवाड़ी गांव निवासी ललित यादव कार से संबंधित सामान बेचते हैं। ललित ने पुलिस को बताया कि 15 जनवरी को वह दुकान पर गए थे। परिवार के अन्य सदस्य घर में प्रथम तल पर मौजूद थे। दिन में ही भूतल स्थित कमरे में रखी अलमारी से सोने और चांदी के आभूषण चोरी कर लिए गए। करीब आधे घंटे बाद परिजन नीचे आए तो आलमारी खुली मिलने पर चोरी का पता चला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें